scorecardresearch
 

IPL 2026: रोहित शर्मा की इंजरी पर आई बैड न्यूज, लगातार तीन मैच गंवा चुकी MI की बढ़ेगी टेंशन

रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग चोट की जांच के लिए स्कैन कराएंगे, जिसके बाद ही यह तय होगा कि वह पंजाब किंग्स के खिलाफ अगला मैच खेल पाएंगे या नहीं. RCB के खिलाफ मैच में रिटायर्ड हर्ट होने से पहले वह अच्छी लय में दिख रहे थे. मुंबई इंडियंस के लिए उनकी फिटनेस बेहद अहम है, खासकर टीम के खराब प्रदर्शन के बीच.

Advertisement
X
आरसीबी के खिलाफ बैटिंग के दौरान दर्द से कराहते दिखे थे रोहित शर्मा (Photo: ITG)
आरसीबी के खिलाफ बैटिंग के दौरान दर्द से कराहते दिखे थे रोहित शर्मा (Photo: ITG)

लगातार तीन मैच गंवा चुकी मुंबई इंडियंस के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है. टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा अब अपनी हैमस्ट्रिंग इंजरी की जांच के लिए स्कैन कराएंगे, जिसके बाद ही तय होगा कि वो अगला मैच खेल पाएंगे या नहीं. मुंबई इंडियंस को अगला मैच 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है, लेकिन इस मैच में रोहित का खेलना पूरी तरह उनकी फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगा.

दरअसल, को आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी. वो छठे ओवर में रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए. उस समय रोहित अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और 13 गेंदों में 19 रन बना चुके थे, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल था.

रोहित को उस ओवर से पहले मैदान पर ही फिजियो ने चेक किया था. इलाज के बाद वो दोबारा बल्लेबाजी करने आए, लेकिन सिर्फ एक गेंद खेलने के बाद ही वापस लौट गए. इससे साफ है कि चोट थोड़ी गंभीर हो सकती है, हालांकि असली स्थिति स्कैन रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी.

यह भी पढ़ें:

टीम के खिलाड़ी रदरफोर्ड ने भी मैच के बाद कहा कि अभी चोट को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन यह हैमस्ट्रिंग से जुड़ी समस्या लग रही है.

Advertisement

क्यों मुंबई के लिए है झटका

रोहित शर्मा इस सीजन में अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने 4 मैचों में 137 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है. ऐसे में अगर वो अगले मैच से बाहर होते हैं, तो के लिए यह बड़ा झटका हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

पहले ही टीम अपने 4 में से 3 मैच हार चुकी है, ऐसे में रोहित जैसे अनुभवी खिलाड़ी की कमी MI को भारी पड़ सकती है. अब सबकी नजर उनकी फिटनेस रिपोर्ट पर टिकी है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement