scorecardresearch
 

IPL 2026: धोनी के बाद ये स्टार प्लेयर भी इंजरी के चलते टीम से हुआ बाहर, मुश्किल में CSK

आईपीएल में अपने पहले मैच से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. धोनी पहले ही चोट के चलते शुरुआती कई मुकाबलों से बाहर हुए हैं. इसी बीच, एक और खबर सामने आई है, जिसने चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलों को बढ़ा दिया है.

Advertisement
X
राजस्थान के खिलाफ भिड़ंत से पहले सीएसके प्लेयर डेवाल्ड ब्रेविस हुए चोटिल (Photo: ITG)
राजस्थान के खिलाफ भिड़ंत से पहले सीएसके प्लेयर डेवाल्ड ब्रेविस हुए चोटिल (Photo: ITG)

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले एक और बड़ा झटका लगा है. टीम के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस साइड स्ट्रेन के कारण 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले से बाहर हो गए हैं.

मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मैच से पहले इसकी पुष्टि की. इससे सीएसके की चोटिल खिलाड़ियों की सूची और लंबी हो गई है. ब्रेविस के पहले दो से तीन मैच मिस करने की संभावना है, जिससे टीम के मिडिल ऑर्डर में खालीपन आ जाएगा. दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज को आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन के बाद 2.20 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था. उन्होंने पिछले सीजन में छह मैचों में 37.50 की औसत और 180 के स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए थे, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे.

धोनी और एलिस पहले ही चोटिल

सीएसके पहले ही तेज गेंदबाज नाथन एलिस की इंजरी से परेशान है,  जो चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं. वहीं अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज MS Dhoni भी काल्फ स्ट्रेन के कारण टूर्नामेंट के पहले दो हफ्ते नहीं खेल पाएंगे.

Advertisement

फ्रेंचाइजी ने स्पेंसर जॉनसन को एलिस के रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया है, लेकिन वह भी चोट से उबर रहे हैं और 21 से 23 अप्रैल के बीच टीम से जुड़ने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: CSK के लिए कितने मैच नहीं खेल पाएंगे MS Dhoni? इंजरी पर आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

Dewald Brevis हाल ही में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की ओर से खेले थे. उन्होंने आठ मैचों में 146.80 के स्ट्राइक रेट से 207 रन बनाए थे. हालांकि दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था.

आईपीएल 2025 में केवल चार जीत के साथ आखिरी स्थान पर रहने वाली चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन नई शुरुआत की उम्मीद कर रही थी, लेकिन शुरुआती चोटों ने टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement