scorecardresearch
 

IND vs PAK U19 Asia Cup Live Score: भारत-पाकिस्तान के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला, किसने जीता टॉस?

India vs Pakistan, ACC Men's U19 Asia Cup Live Score: अल अमेरात के अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड में भारत और पाकिस्तान की टीम्स आमने-सामने हैं. इस मुकाबले में आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ पर निगाहें हैं.

Advertisement
X
एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर. (Photo: Sehwag Instagram/ICC/GettyImages)
एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर. (Photo: Sehwag Instagram/ICC/GettyImages)

एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 में आज (8 नवंबर) भारत का सामना पाकिस्तान से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अल अमेरात के अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 1) में है. मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे होगा. वहीं पहली गेंद भारतीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे फेंकी जाएगी.

भारतीय टीम ने अपने शुरुआती मुकाबले में नेपाल को 10 विकेट से पराजित किया था. उस मुकाबले में  भारतीय टीम के लिए वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने तूफानी बैटिंग की थी. आर्यवीर ने 52 बॉल पर नाबाद 70 रन बनाए, जिसमें सात चौके और 4 छक्के शामिल रहे. अब भारत टीम पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए मैदान पर उतरी है. मुकाबले से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

मुकाबले में भारत की संभावित प्लेइंग-11: आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्य पटेल, लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), मनाल चौहान, मोहित उल्वा, यशवीर गौड़, वीके विनीत और यशबर्धन चौहान.
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने रच दिया नया इतिहास... न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया छक्कों का रिकॉर्ड, शाहिद आफरीदी पीछे छूटे

मुकाबले में पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, जहांगीर बिलाल , मोहम्मद सैय्याम , फरहान यूसुफ (कप्तान), नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह और उस्मान खान.
यह भी पढ़ें: 'कुछ गलत नहीं था...', अक्षर पटेल को केएल राहुल से पहले भेजने पर बवाल, गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे सुनील गावस्कर

Advertisement

भारत का फुल स्क्वॉड: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान (उप-कप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सावसानी, काव्य पटेल, मोहित उल्वा, शाविन विनोद और ईशान सूद.

पाकिस्तान का फुल स्क्वॉड: फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर), अहमद हुसैन, अली रजा, अब्दुल सुभान, मोहम्मद हुजैफा, उस्मान खान, हुजैफा अहसान, मोहम्मद सय्याम, नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह, हसनैन अब्बास डार, हयाम खान, जहांगीर बिलाल और अब्दुल कादिर.

भारतीय टीम का शेड्यूल
शुक्रवार (06 नवंबर)- बनाम नेपाल, भारत की 10 विकेट से जीत
रविवार (08 नवंबर)- बनाम पाकिस्तान, अल अमेरात
मंगलवार (10 नवंबर)- बनाम संयुक्त अरब अमीरात, अल अमेरात

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement