scorecardresearch
 

Optical Illusion: सिर्फ तेज नजर वाले ही छिपी बिल्लियों को खोज पाएंगे! क्या आप लेंगे चैलेंज

सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक दिलचस्प तस्वीर लोगों का ध्यान खींच रही है. इस तस्वीर में कई बिल्लियां छिपी हैं. जिसे ढूंढना इतना आसान नहीं है. क्या आप बिना किसी मदद के तस्वीर में छिपी बिल्लियां खोज पाएंगे?

Advertisement
X
इस चैलेंज में आपको तस्वीर को ध्यान से देखना है और उसमें छिपी सभी 8 बिल्लियों को खोजना है. ( Photo: Pinterest)
इस चैलेंज में आपको तस्वीर को ध्यान से देखना है और उसमें छिपी सभी 8 बिल्लियों को खोजना है. ( Photo: Pinterest)

सोशल मीडिया पर एक ऐसी ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर सामने आई है, जो आपकी नजर और ध्यान लगाने की क्षमता को परख सकती है. तस्वीर में कई चीजें एक जैसी दिखाई दे रही हैं, लेकिन इनके बीच कुल 8 बिल्लियां छिपी हुई हैं. अब चुनौती यह है कि क्या आप इन सभी बिल्लियों को ढूंढ सकते हैं? पहली नजर में तस्वीर को देखने पर शायद आपको कुछ भी समझ न आए, लेकिन ध्यान से देखने पर एक-एक करके बिल्लियां नजर आने लगेंगी.

ऑप्टिकल इल्यूजन यानी आंखों को धोखा देने वाली तस्वीरें लोगों को खूब पसंद आती हैं. इन तस्वीरों में चीजों को इस तरह से छिपाया जाता है कि वे सामने होने के बावजूद आसानी से दिखाई नहीं देतीं. कई बार हमारी नजर किसी एक खास चीज पर अटक जाती है और आसपास मौजूद दूसरी चीजों को हम देख ही नहीं पाते. यही वजह है कि ऐसी पहेलियों को सुलझाने में आंखों के साथ-साथ दिमाग का इस्तेमाल भी करना पड़ता है.

.

तस्वीर में छिपी हैं 8 बिल्लियां, ढूंढना होगा मुश्किल
इस तस्वीर में आपको अलग-अलग जगहों पर बिल्लियों की आकृतियां दिखाई देंगी. लेकिन सभी बिल्लियों को एक साथ पहचानना आसान नहीं है. कुछ बिल्लियां साफ नजर आ सकती हैं, जबकि कुछ इस तरह छिपी हैं कि पहली बार देखने पर उनका अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो सकता है.

इस चैलेंज में आपको तस्वीर को ध्यान से देखना है और उसमें छिपी सभी 8 बिल्लियों को खोजना है. जल्दबाजी में तस्वीर देखने से आप कई बिल्लियों को मिस कर सकते हैं. इसलिए एक बार में पूरी तस्वीर देखने के बजाय उसके अलग-अलग हिस्सों पर नजर डालें. ऊपर से नीचे और फिर बाएं से दाएं की तरफ ध्यान से देखें.

.

क्या आप बिना मदद के खोज पाएंगे सभी बिल्लियां?
इस ऑप्टिकल इल्यूजन को हल करने के लिए खुद को थोड़ा समय दें. तस्वीर में जहां आपको कोई आकृति या चेहरा दिखाई दे, उसे ध्यान से पहचानने की कोशिश करें. कई बार किसी बिल्ली का चेहरा या शरीर दूसरी आकृतियों के बीच इस तरह छिपा होता है कि उसे पहचानने के लिए कुछ सेकंड ज्यादा लगाने पड़ते हैं.

आप चाहें तो अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को भी यह चैलेंज दे सकते हैं. देखिए, कौन सबसे पहले सभी 8 बिल्लियों को खोज पाता है. आप चाहें तो समय भी तय कर सकते हैं और देख सकते हैं कि कौन कम समय में यह पहेली हल करता है.

अगर आपको अब तक सभी 8 बिल्लियां नहीं मिली हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. इस तरह की पहेलियों में कई बार बार-बार देखने के बाद भी कुछ आकृतियां नजरों से छूट जाती हैं. एक बार फिर तस्वीर को ध्यान से देखिए और उन हिस्सों पर गौर कीजिए, जहां आपको बिल्ली की आकृति होने का शक हो. याद रखिए, इस तस्वीर में कुल 8 बिल्लियां छिपी हुई हैं. क्या आप उन सभी को खोज पाए या कुछ बिल्लियां अब भी आपकी नजरों से बच गईं?

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement