बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने पिता सलीम खान की बहुत इज्जत करते हैं. उन्हें कई बार उनका ख्याल रखते हुए भी देखा गया. फरवरी के महीने में जब वेटरन राइटर बीमार पड़े थे, तब सलमान काफी चिंता में आ गए थे. एक्टर के सामने जब भी उनका जिक्र होता है, वो इमोशनल हो जाते हैं. इसकी एक झलक अब हाल ही में देखने मिली है.
पिता का जिक्र होते ही सलमान के छलके आंसू
बिग बॉस 20 के सेट पर सलमान खान अपने पिता सलीम खान के जिक्र पर इमोशनल होते नजर आए. दरअसल, दिवाली स्पेशल एपिसोड में शो पर सिंगर्स की महफिल सजी जिसमें सिंगर मोहित चौहान भी आए हुए थे. नए प्रोमो में उन्हें बिग बॉस के स्टेज पर गाना गाते हुए देखा गया. आगे उन्होंने घरवालों से मुलाकात की और इस दौरान सलमान से कहा कि वो उनके तो बहुत बड़े फैन है हीं, लेकिन उनसे ज्यादा उनके पिता सलीम खान के दीवाने हैं.
मोहित चौहान ने ये कहने के बाद अपनी आवाज में 'मुझे तुमसे मोहब्बत है, मगर मैं कह नहीं सकता' गाना गाया, जिसे सुनते हुए सलमान की आंखें छलक उठीं. मानो उन्हें अपने पिता सलीम खान की याद आई हो. सलमान की आंखें नम हुईं, जो देखकर घरवाले भी हैरान हो गए. दिवाली वाला खुशी का माहौल अचानक उदासी भरा हो गया. फैंस भी सलमान को ऐसे अपने पिता के लिए रोते हुए देखकर उदास हुए.
वैसे ये पहला मौका नहीं जब बिग बॉस के सेट पर सलमान की आंखें आंसू से भर आई हों. पिछले साल जब दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र का निधन हुआ था, तब उनकी याद में सलमान खान फूट-फूटकर रोते हुए दिखे थे. वो उनके भी काफी करीब थे, और धर्मेंद्र के जाने से उन्हें भी धक्का लगा था. अब सलमान अपने पिता सलीम खान को याद कर इमोशनल हुए हैं. अब आज रात को जब पूरे एपिसोड आएगा, तब उनके इमोशनल होने की पूरी वजह भी सामने आएगी.