scorecardresearch
 

IND vs NZ: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, T20I में पहली बार हुआ ऐसा

भारतीय टीम की गेंदबाजी क्राइस्टचर्च के मैदान पर बिखरी नजर आई. भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी में सुधार करना जरूरी होगा, नहीं तो आने वाले मैचों में उसकी राह मुश्किल हो सकती है. जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या के बिना भारत की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर नजर आ रही है.

Advertisement
X
क्राइस्टचर्च में भारतीय गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए. (Photo: PTI)
क्राइस्टचर्च में भारतीय गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए. (Photo: PTI)

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. 22 अक्टूबर (गुरुवार) को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में आयोजित इस मुकाबले में मेजबान टीम न्यूजीलैंड ने 8 विकेट पर 225 रन बनाए. इस दौरान भारत की ओर से पांच गेंदबाजों ने 40 या उससे ज्यादा रन लुटाएऐ.

टी20 इंटरनेशनल ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारत के पांच गेंदबाजों ने एक इनिंग्स 40 या उससे अधिक रन खर्च किए. अक्षर पटेल ने चार ओवर में 51 रन दिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 49 रन लुटाए. अर्शदीप सिंह ने 45, जबकि मयंक यादव और नीतीश कुमार रेड्डी ने 40-40 रन खर्च किए.

भुवनेश्वर करीब चार साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे थे, लेकिन वह प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे. जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भारतीय आक्रमण की कमजोरियां साफ नजर आईं.
यह भी पढ़ें: हैरी ब्रूक का रिकॉर्डतोड़ दोहरा शतक भी काम नहीं आया... श्रीलंकाई टीम ने चेज कर दिए 430 रन, इन बल्लेबाजों ने पलटी बाजी

न्यूजीलैंड को फिन एलन ने 24 गेंदों पर 45 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई. टिम सीफर्ट ने 17 गेंदों पर 24 रन जोड़े, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय गेंदबाजों पर सबसे करारा हमला बोला. उन्होंने 40 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए. बेवन जैकब्स ने भी 16 गेंदों पर 31 रनों की तेज पारी खेलकर स्कोर को गति दी.
यह भी पढ़ें: भारत ने क्राइस्टचर्च में किया रिकॉर्ड रनचेज, मेजबान न्यूजीलैंड पस्त, संजू सैमसन-नमन धीर बने जीत के स्टार

Advertisement

पावरप्ले में न्यूजीलैंड ने एक विकेट पर 65 रन बनाए. भारतीय गेंदबाजों को शुरुआती स्विंग का फायदा नहीं मिला और वे लगातार बाउंड्री रोकने के लिए संघर्ष करते रहे. आखिरी पांच ओवरों में मेजबान टीम ने 67 रन जोड़कर स्कोर 225 तक पहुंचा दिया.

यह टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर रहा. साथ ही यह घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड का बेस्ट टी20 इंटरनेशनल स्कोर भी साबित हुआ. हालांकि भारतीय टीम ने 226 रनों का लक्ष्य दो गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम ने पहली बार इतने बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement