scorecardresearch
 

IND W vs PAK W, T20 World Cup 2026 Live Score: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को दिया 171 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना की फिफ्टी

India vs Pakistan, Women's T20 World Cup Live Cricket Score: बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत और पाकिस्तान की टीम्स आमने-सामने हैं. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम इस मुकाबले को जीत कर टूर्नामेंट में शानदार आगाज करना चाहेगी.

Advertisement
X
महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की टक्कर. (Photo: ITG)
महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की टक्कर. (Photo: ITG)

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला आज (14 जून) पाकिस्तान से खेलने जा रही है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर है. मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को जीत के लिए 171 रनों का टारगेट दिया है.

भारतीय टीम अब तक विमेंस टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है. उसने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2020 के संस्करण में किया था, जब भारतीय टीम फाइनल तक पहुंची और ऑस्ट्रेलिया से खिताबी मुकाबले में हार गई. अब भारत की नजरें पहली बार विमेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर हैं. भारत-पाकिस्तान मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

ऐसी रही भारत की बैटिंग
भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पावरप्ले में ही दो विकेट गंवा दिए. शेफाली वर्मा को स्पिनर सादिया इकबाल ने पहले ही ओवर में पवेलियन भेजा. वहीं जेमिमा रोड्रिग्स लेफ्ट आर्म सीमर तस्मिया रुबाब का शिकार बनीं. यहां से स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीसरे विकेट के लिए 91 रनों की शानदार पार्टनरशिप की.

स्मृति मंधाना ने 44 बॉल पर 68 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. स्मृति का विकेट रमीन शमीम ने लिया. भारती फुलमाली कुछ खास नहीं कर पाईं और 1 रनों के निजी स्कोर पर सादिया इकबाल को अपना विकेट दे बैठीं. फिर कप्तान हरमनप्रीत कौर को फातिमा सना ने पवेलियन भेजा. हरमनप्रीत कौर ने चार चौके की मदद से 35 बॉल पर 36 रनों का योगदान दिया.

Advertisement

इसके बाद विकेटकीपर बैटर ऋचा घोष ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बैटिंग की, जिसने भारतीय टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया. ऋचा ने 5 चौके और एक छक्के की मदद से 17 बॉल पर 34 रनों की पारी खेली. ऋचा घोष आखिरी ओवर में पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना का शिकार बनीं.

भारत और पाकिस्तान की महिला टीम्स के बीच अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 13 मैचों में जीत हासिल की. जबकि पाकिस्तान ने केवल 3 मुकाबले जीते. विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 8 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान ने भारत ने 6 और पाकिस्तान ने 2 मुकाबलों में जीत दर्ज की.

भारत की संभावित प्लेइंग-11: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी और क्रांति गौड़.

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नाशरा संधू, तस्मिया रुबाब और सादिया इकबाल.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement