महिला टी-20 वर्ल्ड कप (Women's T20 World Cup) अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2009 में हुई थी. इस प्रतियोगिता का आयोजन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा किया जाता है और इसका उद्देश्य महिला क्रिकेट को वैश्विक मंच पर और अधिक प्रोत्साहन देना है. टी-20 फॉर्मेट तेजी, रोमांच और छोटे ओवरों की वजह से दुनिया भर के दर्शकों में काफी लोकप्रिय है, और महिला क्रिकेट ने इस फॉर्मेट के जरिए अपनी पहचान और भी मजबूत बनाई है.
पहला महिला टी-20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड में आयोजित हुआ था, जिसमें इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने इस टूर्नामेंट पर लंबे समय तक अपना दबदबा बनाए रखा और लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने कई बार चैंपियन बनकर अपने कौशल, फिटनेस और टीमवर्क का शानदार उदाहरण पेश किया है. भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी टीमें भी इस प्रतियोगिता में हमेशा मजबूत दावेदार रही हैं और महिला क्रिकेट के विकास में बड़ा योगदान दिया है.
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) जून 2026 में अफगानिस्तान की शरणार्थी महिला क्रिकेट टीम की मेजबानी करेगा. तालिबान शासन के बाद देश छोड़ने को मजबूर हुई ये खिलाड़ी इंग्लैंड में T20 मैच, हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग और महिला टी20 विश्व कप ( ICC Women's T20 World Cup 2026) का हिस्सा बनेंगी.
साउथ अफ्रीका की दिग्गज तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने 2023 में संन्यास लेने के बाद बड़ा यू-टर्न लेते हुए महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 टीम में वापसी कर ली है. 37 वर्षीय इस्माइल इंग्लैंड में होने वाले टूर्नामेंट में खेलती नजर आएंगी.
क्रिकेटर ने प्रेमानंद महाराज से पूछा कि क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए क्या करना चाहिए. प्रेमानंद महाराज ने दीप्ति शर्मा से कहा कि हम आशीर्वाद देने लायक तो नहीं हैं, लेकिन प्रार्थना करने लायक हैं. प्रार्थना सबसे की जा सकती है.
भारत ने महिला T20 विश्व कप 2026 और इंग्लैंड दौरे के लिए मजबूत टीम की घोषणा की है, जिसमें राधा यादव और यास्तिका भाटिया की वापसी हुई है. चयन बैठक में कप्तान और टीम प्रबंधन के प्रमुख सदस्य शामिल रहे.
इस बार कुल इनाम राशि में 10% की बढ़ोतरी की गई है. पिछली बार UAE में खेले गए टूर्नामेंट में यह रकम करीब ₹74 करोड़ थी, जो अब बढ़कर ₹82 करोड़ हो गई है. टूर्नामेंट इस बार और बड़ा होगा, क्योंकि इसमें 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि 2024 में यह संख्या 10 थी.
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फुल शेड्यूल गा गया है. वहीं इस वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की महाभिड़ंत की तारीख का भी ऐलान हो गया है, आइए देख लेते हैं फुल शेड्यूल...
विराट कोहली का नाम लिखी जर्सी पहनकर एक फैन 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैदान में घुस आया. इस पर सूर्यकुमार यादव गुस्सा हो गए, वहीं हार्दिक पंड्या ने इस फैन को गले लगा लिया.
बांग्लादेश ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप से हटने का फैसला लिया, लेकिन ICC ने उस पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया. भारत-पाकिस्तान मैच की अहमियत और पाकिस्तान की भूमिका के चलते ICC ने नरम रुख अपनाया और बांग्लादेश को भविष्य की मेज़बानी का भरोसा दिया.
दीप्ति शर्मा महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं, दीप्ति के टी20 में अब 133 मैचों में 152 विकेट हो गए हैं.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को आखिरी टी20 मैच में 15 रनों से करारी शिकस्त दी और इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज 5-0 से अपने नाम कर ली है.
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारत दौरे के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. न्यूजीलैंड का भारत दौरा 11 जनवरी से शुरू होगा. इस दौरे पर पहले 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज भी होगी.
वर्ल्ड चैम्पियन स्मृति मंधाना की शादी टल गई है. रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर के पिता की तबीयत खराब होने की वजह से शादी को पोस्टपोन कर दिया गया है. स्मृति मंधाना के मैनेजर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से इसकी पुष्टि की है.
भारत और पाकिस्तान की ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीमों ने 16 नवंबर को मैच के बाद हाथ मिलाकर सकारात्मक संदेश दिया, जबकि दोनों देशों के बीच हालिया क्रिकेट मुकाबलों में ‘नो-हैंडशेक’ नीति दिखाई देती रही है. मैदान पर भारत ने पाकिस्तान को 10.2 ओवर में लक्ष्य हासिल करके आसान जीत दर्ज की.
भारत ने महिला वर्ल्ड कप 2025 में पाकिस्तान को 88 रनों से हराकर वूमेन्स ओडीआई में 12वीं लगातार जीत दर्ज की. क्रांति गौड़ बनीं 'प्लेयर ऑफ द मैच', जबकि हरलीन देयोल और ऋचा घोष ने बल्ले से दिखाया दम. इससे पहले पुरुष टीम भी तीन बार लगातार रविवार को पाकिस्तान को हरा चुकी है.
भारत ने महिला वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 88 रन से हराया. इस जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान को बताया कि हिंदुस्तान हर मामले में पाकिस्तान से आगे है. भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी. भारत ने पाकिस्तान के सामने 248 रन का लक्ष्य रखा था. दीप्ति और क्रांति ने तीन-तीन विकेट झटके.
साउथ अफ्रीका को वूमेन्स अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा. टूर्नामेंट का पहला संस्करण साल 2023 में साउथ अफ्रीका में आयोजित हुआ था, जिसमें भारतीय टीम शेफाली वर्मा की कप्तानी में चैम्पियन बनी थी. देखा जाए तो साउथ अफ्रीका ने सात महीने में तीन फाइनल गंवाए हैं.
भारतीय टीम ने आईसीसी वूमेन्स अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2025 खिताब जीत लिया. फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया. पूरे टूर्नामेंट में भारत ने एक भी मैच नहीं हारा और अजेय रहकर खिताब जीता. भारत ने लगातार दूसरी बार ये खिताब जीता है. VIDEO
वैष्णवी शर्मा की हैट्रिक और 5 विकेट की मदद से भारत ने आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप में मंगलवार को मलेशिया को 10 विकेट से रौंदा. ग्वालियर की वैष्णवी ने इसके साथ ही इतिहास रच दिया है. उन्होंने आईसीसी अंडर-19 महिला विश्व कप में अब तक की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की. उन्होंने महज 5 रन देकर 5 विकेट हासिल किए.
महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में हार के बाद साउथ अफ्रीकी टीम की खिलाड़ी रो पड़ीं. ऑलराउंडर मारिजाने कैप का तो रो-रो कर बुरा हाल था.
न्यूजीलैंड ने पहली बार वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप जीता. वहीं साउथ अफ्रीकी टीम का खिताब जीतने का सपना फिर टूट गया. खिताबी जीत के बाद विजेता और उप-विजेता टीम पर पैसो की बारिश हुई.
न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया. न्यूजीलैंड की टीम तीसरी बार वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी. वहीं साउथ अफ्रीकी टीम लगातार दूसरा फाइनल खेल रही थी. इस बार भी साउथ अफ्रीकी टीम को निराशा हाथ लगी.