भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर गुरुवार को होगा. इस मैच के साथ दोनों टीमें टी20 सीरीज का आगाज कर रही हैं. मुकाबले के दौरान दोनों टीमों की नजर जीत के साथ सीरीज में बढ़त बनाने पर होगी.
इस पहले टी20 मुकाबले से पहले रविचंद्रन अश्विन ने उन अहम खिलाड़ियों और युवा सितारों पर अपनी राय रखी है, जिन पर सीरीज के दौरान नजरें रहेंगी. अश्विन ने दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच पर चर्चा की. अश्विन ने इस दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड टीम, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पर बात की.
Ashwin breaks down the key match-ups and young guns to watch ahead of the series opener! 👀 Agree with his picks? Let us know! 👇 Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 1st T20I TOMORROW, 11:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha. #SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha #NZvIND
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 21, 2026
अश्विन से पूछा गया कि न्यूजीलैंड संग भारत की राइवलरी पर ऑस्ट्रेलिया की तरह हो गई है, जिस रह दोनों टीमों का प्रदर्शन रहा है. उन्होंने कहा- न्यूजीलैंड तकनीक और प्लान बनाकर मैदान में उतरते हैं. वो बहुत ही स्मार्ट टीम है. ऐसे में वो भारतीय टीम के लिए सिरदर्द बन सकते हैं, लेकिन भारतीय टीम को उनके खिलाफ वैसा ही प्रदर्शन करना चाहिए, जैसा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था.
किस खिलाड़ी के लिए अलग होगी न्यूजीलैंड सीरीज?
अश्विन से पूछा गया कि न्यूजीलैंड दौरे में किस भारतीय खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा नजर रहेगी. इस पर अश्विन ने तुरंत कहा- अभिषेक शर्मा. क्योंकि न्यूजीलैंड की कंडीशन अलग हैं, ऐसे में वो कैसा खेलते हैं, यह देखना होगा. क्योंकि यहां बॉल तेजी से आती है.
वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग 11 में होंगे या नहीं?
वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड दौरे और यहां की कंडीशन के बारे में क्या सलाह देना चाहेंगे? इस पर अश्विन ने कहा- उनको जो कुछ भी सीखने को मिले, उसे वो सीख लें. उनको इंजॉय करना चाहिए, उनके प्लेइंग 11 में होने की कोई गारंटी नहीं है. लेकिन उनको इतनी कम उम्र में न्यूजीलैंड दौरे पर काफी कुछ सीखने को मिलेगा. क्योंकि दौरे पर कई अनुभवी खिलाड़ी रहेंगे. वहीं अश्विन ने यह मानने से गुरेज नहीं किया कि वैभव बहुत ही मारक खिलाड़ी हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की T20I टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव.