एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 में आज (6 नवंबर) भारत और नेपाल की टक्कर है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अल अमेरात के अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 1) में है. मुकाबले में इंडिया अंडर-19 को जीत के लिए 129 रनों का टारगेट मिला है. अब भारतीय टीम की बल्लेबाजी चल रही है. आर्यवीर सहवाग और लक्ष्य रायचंदानी क्रीज पर हैं. भारत का स्कोर 14.1 ओवर के बाद 95/0 है.
मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए नेपाल की पूरी टीम 42.3 ओवरों में 128 रनों पर ढेर हो गई. नेपाल के लिए सबसे ज्यादा रन दर्श सोनार ने बनाए. दर्श ने 1 चौके और 1 सिक्स की मदद से 93 बॉल पर 43 रनों का योगदान दिया. वहीं आशीष लुहार ने 45 बॉल पर 29 रनों की पारी खेली, जिसमें चार चौके शामिल रहे. दर्श और आशीष के बीच पांचवें विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी हुई.
इन दोनों के अलावा सलामी बल्लेबाज नीरज कुमार यादव (20 रन) ही दोहरे अंकों तक पहुंच सके. भारतीय टीम के लिए ईशान सूद ने 18 रन देकर तीन विकेट झटके. वहीं स्पिनर अर्जुन राजपूत ने भी तीन सफलताएं हासिल कीं. उधर यशवीर गौड़ को दो विकेट हासिल हुए. जबकि काव्या चौहान और मनाल पटेल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया.
यह भी पढ़ें: सारा को कैंसर हुआ तो हिल गया क्रिकेटर का संसार, 8 महीने तक परिवार ने झेला दर्द!
मुकाबले में भारत की प्लेइंग XI: आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेट कीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्य पटेल, लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), मनल चौहान, मोहित उल्वा, यशवीर गौड़, वीके विनीत और यशबर्धन चौहान.
यह भी पढ़ें: 'अभी उसे और मैच खेलने चाहिए...', वैभव की उपकप्तानी पर सचिन तेंदुलकर ने उठाए सवाल, गांगुली-धोनी पर भी दिया बयान
मुकाबले में नेपाल की प्लेइंग XI: आशीष लुहार (विकेटकीपर), अभय यादव, बिपिन शर्मा (कप्तान), दर्श सोनार, नीरज कुमार यादव, निश्चल छेत्री, नितेश पटेल, प्रसिद्ध जैशी, सचिन भट्ट, सुशील रावल, सूर्यांशु कोइराला.