मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए कल का दिन खर्चों के लिहाज से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा. लोगों के साथ मतभेद होने की आशंका है, इसलिए बातचीत में संयम रखें. परिवार के सदस्यों की सलाह लेकर फैसले करना फायदेमंद रहेगा. व्यापार में ज्यादा निवेश करने से बचें. गुस्से पर काबू रखना आपके लिए जरूरी होगा.
आपका शुभ रंग सफेद है. उपाय के तौर पर किसी गरीब को दूध का दान करें.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए कल का दिन करियर और आर्थिक मामलों में बेहतर रह सकता है. कार्यक्षेत्र में सुधार के योग हैं और धन लाभ हो सकता है. यात्रा के अवसर मिल सकते हैं. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. हालांकि, किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें. व्यापार में लाभ के योग हैं. कम बोलना और सोच-समझकर अपनी बात रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
आपका शुभ रंग भूरा है. उपाय के तौर पर शिवजी को जल और दूध अर्पित करें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों की नेतृत्व क्षमता में वृद्धि हो सकती है. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है. हालांकि, सेहत को लेकर लापरवाही न करें. व्यापार से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. क्रोध से बचना आपके लिए जरूरी होगा.
आपका शुभ रंग केसरिया है. उपाय के तौर पर किसी गरीब को चावल का दान करें.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को कल भाग्य का साथ मिल सकता है. आपकी योजनाएं सफल होने की संभावना है और कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है. मित्रों की मदद से जरूरी काम पूरे होंगे. व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं. हालांकि, गुस्से और अहंकार से बचने की जरूरत है. दूसरों की बातों को समझने की कोशिश करें.
आपका शुभ रंग सफेद है. उपाय के तौर पर शिवजी को जल और दूध अर्पित करें.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को कल किसी दूर स्थान से अच्छी खबर मिल सकती है. शिक्षा से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें और हर पहलू पर विचार करें. संतान को लेकर कुछ चिंता हो सकती है. सेहत के मामले में भी सावधानी बरतने की जरूरत है. व्यापार में अधिक निवेश करने से बचें और सोच-समझकर आगे बढ़ें. अहंकार से दूर रहना आपके लिए फायदेमंद होगा.
आपका शुभ रंग गुलाबी है. उपाय के तौर पर किसी गरीब को फल दान करें.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों की कार्यक्षमता में वृद्धि हो सकती है. धन लाभ के नए रास्ते खुलने की संभावना है और मानसिक परेशानियों से राहत मिल सकती है. रिश्तों में मजबूती आएगी. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं. व्यापार में तेजी आ सकती है और कामकाज में सुधार देखने को मिल सकता है. हालांकि, अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें.
आपका शुभ रंग बादामी है. उपाय के तौर पर शिवजी को जल अर्पित करें.
तुला राशि
तुला राशि वालों को कल आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है. उधार देने और लेने से बचें, क्योंकि इससे परेशानी हो सकती है. करीबी लोगों के साथ अनबन होने की आशंका है, इसलिए बातचीत में विनम्रता बनाए रखें. नकारात्मक विचारों से दूर रहें. विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है. सेहत का ध्यान रखें. व्यापार में लाभ के योग हैं.
आपका शुभ रंग सिल्वर है. उपाय के तौर पर किसी गरीब को आटे का दान करें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए कल का दिन योजनाओं को पूरा करने के लिहाज से अच्छा रह सकता है. मित्रों की सहायता से जरूरी काम बनेंगे . रिश्तेदारों के साथ संबंधों में सुधार हो सकता है. पैसों से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें. अपनी सेहत का भी ध्यान रखें. व्यापार से जुड़े काम पूरे होने और लाभ मिलने की संभावना है. कम बोलना और सोच-समझकर प्रतिक्रिया देना आपके लिए बेहतर रहेगा.
आपका शुभ रंग मैरून है. उपाय के तौर पर शिवजी को जल और दूध अर्पित करें.
धनु राशि
धनु राशि वालों के परिवार से जुड़ी समस्याएं हल हो सकती हैं. किसी दूर स्थान से अच्छी खबर मिलने की संभावना है. ऑफिस में सहयोगियों का साथ मिलेगा, जिससे कामकाज आसान हो सकता है. हालांकि, संतान की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है. यात्रा से लाभ मिलने के योग हैं. व्यापार में हर काम सावधानी से करें. अहंकार से बचें . दूसरों की सलाह को महत्व दें.
आपका शुभ रंग केसरिया है. उपाय के तौर पर किसी गरीब को भोजन दान करें.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए कल आगे बढ़कर जिम्मेदारियां संभालने का दिन है. भाग्य का साथ मिल सकता है . धन प्राप्ति के नए रास्ते खुल सकते हैं. पुरानी योजनाओं पर दोबारा काम शुरू करने का अवसर मिलेगा. सकारात्मक सोच के साथ फैसले करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. व्यापार में लाभ बढ़ाने के लिए प्रयास तेज करने होंगे. नकारात्मकता से दूर रहें. अपने लक्ष्य पर ध्यान दें.
आपका शुभ रंग हल्का नीला है. उपाय के तौर पर शिवजी को जल और दूध अर्पित करें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को कल प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है. मन की परेशानियां दूर होने की संभावना है. नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है. परिवार के सहयोग से आपके कई काम पूरे होंगे. व्यापार में लाभ के योग हैं. हालांकि, बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. गुस्से में कोई फैसला न लें.
आपका शुभ रंग सफेद है. उपाय के तौर पर शिवजी को जल अर्पित करें.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए कल का दिन करियर के लिहाज से अच्छा रह सकता है. आत्मविश्वास बढ़ेगा. उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं. निवेश से जुड़े मामलों में लाभ की संभावना है, लेकिन कोई भी फैसला सोच-समझकर लें. मन को शांत रखकर काम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. सेहत को नजरअंदाज न करें. अहंकार से बचें.
आपका शुभ रंग पीला है. उपाय के तौर पर किसी गरीब को दूध का दान करें.
आज का उपाय
अगर आपका मन बहुत अशांत रहता है, तो धार्मिक मान्यता के अनुसार शिवजी की पूजा कर सकते हैं. इसके लिए शिव मंदिर जाकर भोलेनाथ का ध्यान करें. गंगाजल, दूध, दही, शहद और घी से अभिषेक करें. इसके बाद 11 बेलपत्र चढ़ाएं, भस्म अर्पित करें. फल का भोग लगाएं. शिवजी की आरती करने के बाद 'ऊं नमः शिवाय' मंत्र का 11 माला जाप करें. मान्यता है कि इससे मन को शांति और सकारात्मकता मिलती है.