scorecardresearch
 

NZ में नेट्स पर पसीना बहाते दिखे 4 साल बाद वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार, BCCI ने शेयर किया धांसू वीडियो

भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज में बिना जसप्रीत बुमराह के खेलने वाली है. ऐसे में भुवनेश्वर कुमार से टीम की उम्मीदें बढ़ गई है. 4 साल बाद भुवी के पास एक बार फिर टीम के लिए धमाकेदार प्रदर्शन कर अपनी काबिलियत साबित करने का मौका है.

Advertisement
X
दमखम दिखाने को भुवी तैयार. (PHOTO: AFP)
दमखम दिखाने को भुवी तैयार. (PHOTO: AFP)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए तैयारी कर रही है. खिलाड़ी मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं. इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, 

इस वीडियो में भुवी भारतीय टीम की ट्रेनिंग किट पहनकर नेट्स पर पूरे फोकस के साथ गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. इससे पहले भुवनेश्वर कुमार को हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था. 

अर्शदीप सिंह के चोटिल होने के बाद लगभग चार साल के लंबे अंतराल के बाद (नवंबर 2022 के बाद पहली बार) भुवी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था. हालांकि, क्रिकेट फैन्स का इंतजार उस वक्त अधूरा रह गया जब बेंगलुरु में खेला गया वह मुकाबला बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा. 

मैच में बारिश ने ऐसा खलल डाला कि टीम इंडिया की पारी के दौरान ही खेल रोकना पड़ा और भुवी को गेंदबाजी करने का मौका तक नहीं मिल पाया. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार अपना दमखम दिखाने को बेताब होंगे.

Advertisement

NZ की परिस्थितियां में भुवी को मिलेगा फायदा

अब भारत को 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का आगाज करना है, जिसका पहला मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जाना है. कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने भी माना है कि न्यूजीलैंड की स्विंग और नमी भरी परिस्थितियां भुवनेश्वर कुमार जैसी शैली के गेंदबाज के लिए बेहद मददगार साबित होंगी. 

पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और पूर्व असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर ने भी इस बात पर मुहर लगाई कि आईपीएल 2026 और यूपी टी20 लीग में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार नई गेंद से कीवी बल्लेबाजों की नींद उड़ाने का पूरा माद्दा रखते हैं.

भुवी ने अपने टी20 करियर में अब तक 88 मैचों में 90 विकेट झटके हैं, जबकि आईपीएल 2026 में उनकी गेंदबाजी की इकोनॉमी (7.95) गजब की रही थी. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या क्राइस्टचर्च के मैदान पर प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने पर भुवनेश्वर कुमार अपनी स्विंग का जादू बिखेर पाते हैं या नहीं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement