scorecardresearch
 

IND A vs SL A Live Score: टीम इंडिया की हालत खराब, ना वैभव चले, ना तिलक-ऋतुराज

India A vs Sri Lanka A, Tri Series 2026 Score: इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच आज फिर दांबुला में मुकाबला है. भारतीय टीम इस ट्राई सीरीज में तिलक वर्मा की कप्तानी में खेल रही है. भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़ और अंशुल कम्बोज जैसे स्टार प्लेयर मौजूद हैं.

Advertisement
X
श्रीलंका-ए और इंडिया-ए के बीच आज मुकाबला (Photo: BCCI)
श्रीलंका-ए और इंडिया-ए के बीच आज मुकाबला (Photo: BCCI)

India A vs Sri Lanka A, Tri Series 2026 Score: इंडिया-ए और श्रीलंका-ए की टीम्स ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में आमने-सामने हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला के रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस श्रीलंका-ए ने जीता है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. यानी इंडिया-ए की पहले बैटिंग आई है. इंडिया-ए ने 37 ओवरों में 159/7 रन बनाए हैं.

इंडिया-ए ने अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका-ए को 8 रनों से पराजित किया था. फिर उसे अफगानिस्तान-ए के खिलाफ बारिश से बाधित मुकाबले में डीएलएस नियम के तहत 4 रनों से हार मिली थी. अब इंडिया-ए के लिए ये मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है. इंडिया-ए vs श्रीलंका-ए मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहिए...

ऐसी रही है इंडिया-ए की बल्लेबाजी
वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने इंडिया-ए की पारी का आगाज किया. लेकिन वैभव 14 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए. 29 रन पर पहला विकेट गिरा. वैभव ने 3 चौके के अलावा एक छक्का जड़ा. 150 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए वह आक्रामक अंदाज में नजर आए, लेकिन अंततः कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए.

वैभव ने चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश में विकेट गंवा दिया. गेंद की लेंथ सही नहीं थी और उसमें टर्न व डिप था, जिसके चलते उन्होंने गेंद को पॉइंट की ओर काट दिया. शानदार कैच के साथ उनकी पारी 14 गेंदों में 21 रन (3 चौके, 1 छक्का) पर खत्म हुई. सहान अराचिगे की गेंद पर वानुजा सहान ने उनका कैच लपका.
यह भी पढ़ें: 14, 44, 21... IPL से बाहर निकलते ही वैभव सूर्यवंशी का बल्ला क्यों थम गया?

Advertisement

प्रभसिमरन सिंह भी लंबी पारी नहीं खेल पाए. वह 11 रन (13 गेंद) बनाकर आउट हुए. 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर इंडिया-ए को 39 रनों पर दूसरा झटका लगा. मोहम्मद शिराज की स्लोअर गेंद पर वह शॉट खेलने गए, लेकिन टाइमिंग पूरी तरह चूक गए और गेंद मिड-ऑफ पर कैच हो गई. वानुजा सहान ने शानदार कैच लपका. उनकी पारी में 2 चौके शामिल रहे, लेकिन धीमी गेंद को ठीक से न खेल पाने के कारण वह जल्दी पवेलियन लौट गए.

कप्तान तिलक वर्मा इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और 23 रनों के निजी स्कोर पर कुगाथास मथुलन का शिकार बने. ऋतुराज गायकवाड़ इस मैच में भी बड़ी पारी खेलने की ओर अग्रसर थे, लेकिन स्पिनर विजयकांत व्यासकांत ने उन्हें पवेलियन रवाना कर दिया. ऋतुराज ने 3 चौके की मदद से 42 बॉल पर 37 रन बनाए. ऋतुराज जब आउट हुए, तब स्कोर 111/4 था.

आयुष बदोनी (15 रन) और निशांत सिंधु (6 रन) भी कुछ खास नहीं कर पाए, जिससे भारतीय टीम मुश्किल में आ गई. ऑलराउंडर अनुकूल रॉय ने भी निराश किया और सिर्फ8 रन बना सके.

इंडिया-ए की प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय और यश ठाकुर

Advertisement

श्रीलंका-ए की प्लेइंग इलेवन: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, अहान विक्रमसिंघे, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), वानुजा सहान, विजयकांत व्यासकांत, विशेन हलंबगे, कुगाथास मथुलन, चमिका गुणसेकरा और मोहम्मद शिराज.

इंडिया-ए का फुल स्क्वॉड: तिलक वर्मा (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), यश ठाकुर, विप्रज निगम, युद्धवीर सिंह चरक, अनुकूल रॉय, अरशद खान और अंशुल कम्बोज.

श्रीलंका-ए का फुल स्कॉड: सहान अराचिगे (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), नुवानीदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, वानुजा सहान, चमिका करुणारत्ने, विजयकांत व्यासकांत, अहान विक्रमसिंघे, चमिका गुणसेकरा, रविन्दु फर्नांडो, गरुका संकेथ, विशेन हलंबगे, मोहम्मद शिराज, कुगाथास मथुलन और दुलाज समुदिता.

ट्राई सीरीज का पूरा शेड्यूल
• 09 जून: इंडिया-ए की श्रीलंका-ए पर 8 रनों से जीत
• 11 जून: अफगानिस्तान-ए ने इंडिया-ए को 4 रनों से हराया (DLS)
• 13 जून: श्रीलंका-ए ने अफगानिस्तान-ए को 8 विकेट से हराया (DLS)
• 15 जून: इंडिया-ए vs श्रीलंका-ए
• 17 जून: इंडिया-ए vs अफगानिस्तान-ए
• 19 जून: अफगानिस्तान-ए vs श्रीलंका-ए
• 21-जून: फाइनल

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement