चेन्नई में गुरुवार (26 फरवरी) को ICC Men's T20 World Cup के सुपर-8 मुकाबले में भारत ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजों ने मैच पर शिकंजा कस दिया.
भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने महज 30 गेंदों में 55 रन ठोक दिए. उन्होंने संजू सैमसन (24) के साथ पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़कर भारत को तेज शुरुआत दिलाई.
मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन (38) और सूर्यकुमार यादव (33) ने रनगति को बनाए रखा, लेकिन असली विस्फोट अंत में देखने को मिला. हार्दिक पंड्या ने महज 23 गेंदों पर नाबाद 50 रन जड़ते हुए डेथ ओवर्स में जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं.
हार्दिक का बढ़िया साथ दिया तिलक वर्मा ने दिया, जिन्होंने सिर्फ 14 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए. दोनों के बीच 31 गेंदों पर 84 रन की अटूट साझेदारी ने भारत को 20 ओवर में 256/4 के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया.
यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे से जीतकर भी खुश नहीं सूर्या, टीम इंडिया की इस कमजोरी पर उठाए सवाल
टारगेट का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट ने अकेले दम पर लड़ाई लड़ी और नाबाद 97 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त समर्थन नहीं मिला. पूरी टीम 20 ओवर में 184/6 तक ही पहुंच सकी. भारत की गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह सबसे सफल रहे, जिन्होंने 3/24 के आंकड़े दर्ज कर मैच भारत की झोली में डाल दिया.
हार्दिक का दिखा रोमांस अवतार...
हार्दिक पंड्या ने तूफानी फिफ्टी महज 23 गेंदों में जड़ी, जिसमें 4 छक्के और 2 चौके शामिल थे, उनका स्ट्राइक रेट भी 217.39 का रहा, जो उनकी विस्फोटक फॉर्म का सबूत है. हार्दिक ने भारतीय पारी की आखिरी गेंद पर बाउंड्री मारकर अपने 50* रन पूरे किए. यह देख उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा उछल पड़ी और उन्होंने तालियां बजाईं. वहीं हार्दिक ने उनको फ्लाइंग किस का इशारा किया. ये रोमांटिक जश्न सोशल मीडिया पर छा गया.
𝐂𝐨𝐦𝐞𝐭𝐡 𝐭𝐡𝐞 𝐦𝐨𝐦𝐞𝐧𝐭, 𝐜𝐨𝐦𝐞𝐭𝐡 𝐇𝐚𝐫𝐝𝐢𝐤 𝐏𝐚𝐧𝐝𝐲𝐚. 🤌
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 26, 2026
A breathtaking burst at the death by him, powered #TeamIndia past 250 with authority! 🙌
ICC Men’s #T20WorldCup 👉 SUPER 8, #INDvZIM | LIVE NOW ➡️ https://t.co/vIdZg7mGmy pic.twitter.com/LazrvENuz8
हार्दिक पंड्या का इस टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन