scorecardresearch
 

हार, हताशा और गुस्सा... हार्दिक पंड्या ने मैदान पर खोया आपा, IPL ने तुरंत दे दी सजा

Hardik Pandya पर IPL आचार संहिता के उल्लंघन के चलते मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. Mumbai Indians के कप्तान ने KKR के खिलाफ मैच के दौरान गुस्से में विकेट की बेल्स जोर से गिरा दी थीं, जिसके बाद उन्हें एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया. मुंबई इंडियंस यह मुकाबला 4 विकेट से हार गई.

Advertisement
X
बेल्स उड़ाना पड़ा भारी! हार्दिक पंड्या पर जुर्माना... (Photo, PTI)
बेल्स उड़ाना पड़ा भारी! हार्दिक पंड्या पर जुर्माना... (Photo, PTI)

हार्दिक पंड्या एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका प्रदर्शन नहीं... बल्कि मैदान पर दिखाई गई नाराजगी है. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के चलते मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. इसके साथ ही उन्हें एक डिमेरिट प्वाइंट भी मिला है.

यह मामला बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले का है, जहां  MI को कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. मैच के दौरान हार्दिक अपने स्पेल में लय हासिल नहीं कर पा रहे थे. इसी निराशा में उन्होंने रन-अप की ओर लौटते समय विकेट की बेल्स को जोर से गिरा दिया.

आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हार्दिक पंड्या ने आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन किया है. यह नियम मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण, कपड़ों, ग्राउंड इक्विपमेंट या अन्य फिटिंग्स के दुरुपयोग से जुड़ा है. इसे लेवल-1 अपराध माना गया और हार्दिक ने अपनी गलती स्वीकार कर मैच रेफरी की सजा को मान लिया.

मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बनाए थे. जवाब में Kolkata Knight Riders ने 7 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. हार्दिक पंड्या ने गेंदबाजी में सिर्फ दो ओवर डाले, जिसमें उन्होंने 13 रन दिए लेकिन कोई विकेट हासिल नहीं कर सके.

Advertisement

आईपीएल में खिलाड़ियों पर अनुशासन बनाए रखने को लेकर लगातार सख्ती दिखाई जा रही है. इससे पहले भी कई खिलाड़ियों पर मैदान पर आक्रामक व्यवहार या उपकरणों के दुरुपयोग को लेकर जुर्माना लगाया जा चुका है. हार्दिक पर लगा यह जुर्माना भी उसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है.

मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर है, जबकि केकेआर ने इस जीत से प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदों को मजबूत कर लिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement