scorecardresearch
 

IPL में आज की जीत बदल देगी तस्वीर, नंबर-1 बनने को तैयार गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद

गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 12 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 56वां मैच खेला जाएगा. दोनों ही टीमों के पास पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने का बहुत अच्छा मौका है. मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा. 

Advertisement
X
गुजरात-हैदराबद के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद. (Photo: Reuters)
गुजरात-हैदराबद के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद. (Photo: Reuters)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 अब अपने रोमांचक मोड़ पर है. पॉइंट्स टेबल पर नंबर-1 की कुर्सी की रेस के लिए लगातार घमासान जारी है. आज (12 मई) शाम का मैच जो भी टीम जीतेगी, वो अंक तालिका में 16 पॉइंट्स के साथ टॉप पर पहुंच जाएगी. अभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( RCB) 11 मैच खेल चुकी है और अंक तालिका में 14 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है.

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आज गुजरात टाइटन्स (GT) को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचना चाहेगी. एसआरएच के अभी 11 मैचों में +0.737 नेट रनरेट के साथ 14 पॉइंट्स हैं और वो अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है. अगर एसआरएच आज का मैच जीतती है, तो 16 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका  में टॉप पर पहुंच जाएगी. एसआरएच ने अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 33 रनों से जीत दर्ज की थी.

अभिषेक-हेड करेंगे कमाल?
सनराइजर्स हैदराबाद को इस मुकाबले में अपने दोनों ही सलामी बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड से धमाकेदार शुरुआत की उम्मीद रहेगी. सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन 11 मैचों में 157.32 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 494 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर हैं. वहीं सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी पीछे नहीं हैं. अभिषेक शर्मा 11 मैचों में 210.17 की स्ट्राइक रेट से 475 रन बनाकर तीसरे पायदान पर हैं. वहीं गेंदबाजी में ईशान मलिंगा ने 11 मैचों में 9.44 की इकोनॉमी रेट से 16 विकेट झटके हैं.    
  
गुजरात टाइटन्स (GT) लगातार 4 मैच जीतकर +0.228 नेट रनरेट के साथ अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है. गुजरात टाइटन्स के अभी 14 पॉइंट्स हैं. गुजरात टाइटन्स भी इस मैच को जीतकर 16 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में टॉप पर पहुंचना चाहेगी. गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल लगातार बल्ले से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

Advertisement

शुभमन गिल ने 10 मैचों में 160.41 की स्ट्राइक रेट से 462 रन बनाए हैं और चौथे पायदान पर हैं. शुभमन के जोड़ीदार साई सुदर्शन भी पीछे नहीं हैं. साई ने 11 मैचों में 157.70  की स्ट्राइक रेट से 440 रन  बनाए हैं. गेंदबाजी में कगिसो रबाडा भी घातक साबित हुए हैं. रबाडा ने 11 मैचों में 9.36 की इकोनॉमी रेट से 16 विकेट लिए हैं और पर्पल कैप के मजबूत दावेदार भी हैं. 

(Reprt- Vijay Singh)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement