scorecardresearch
 

GT vs PBKS, IPL 2026 Live Score: मार्कस स्टोइनिस 40 रन बनाकर आउट... जेवियर बार्टलेट भी चलते बने, पंजाब किंग्स के 8 विकेट धड़ाम

Gujarat Titans vs Punjab Kings IPL Live Cricket Score: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स की टक्कर है. पंजाब किंग्स ने अब तक आईपीएल खिताब नहीं जीता है. वहीं गुजरात टाइटन्स 2022 की आईपीएल चैम्पियन है.

Advertisement
X
आईपीएल में आज गुजरात-पंजाब की टक्कर (Photo: PTI/AP)
आईपीएल में आज गुजरात-पंजाब की टक्कर (Photo: PTI/AP)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-46 में आज (3 मई) गुजरात टाइटन्स (GT) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से है. दोनों टीम के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस गुजरात टाइटन्स ने जीता और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया.

पंजाब किंग्स का प्रदर्शन मौजूदा सीजन में शानदार रहा है. पंजाब किंग्स ने 8 में से 6 मुकाबले जीते हैं और उसके 13 अंक हैं. दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स ने 9 में से पांच मुकाबले अपने नाम किए हैं. गुजरात टाइटन्स के 10 पॉइंट्स हैं. पंजाब-गुजरात मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही ओवर में उसने प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली के विकेट गंवा दिए. दोनों बल्लेबाजों को मोहम्मद सिराज ने चलता किया. इसके बाद प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 33 रनों की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की. प्रभसिमरन 15 रनों के निजी स्कोर पर कगिसो रबाडा का शिकार बने, जिसके चलते यह पार्टनरशिप टूटी.

फिर जेसन होल्डर ने नेहाल वढेरा (0 रन) और श्रेयस अय्यर (19 रन) के विकेट लेकर पंजाब किंग्स की मुश्किलें बढ़ा दीं. श्रेयस के आउट होने के समय पंजाब किंग्स का स्कोर 47/5 था. यहां से सूर्यांश शेडगे और मार्कस स्टोइनिस ने मिलकर छठे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी की. शेडगे ने 5 छक्के और तीन चौके की मदद से 29 बॉल पर 57 रनों का योगदान दिया.

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटन्स ने 3 मैचों में जीत हासिल की. वहीं पंजाब किंग्स को 4 मैचों में सफलता हासिल हुई. दोनों टीमों के बीच मौजूदा सीजन में यह दूसरी टक्कर रही. 31 मार्च को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हरा दिया था.

गुजरात vs पंजाब h2h
कुल IPL मैच: 7
गुजरात ने जीते: 3
पंजाब ने जीते: 4

गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार.

पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहाल वढेरा, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement