scorecardresearch
 

CSK vs LSG, IPL 2026 Highlights: रोमांचक मुकाबले में जीती चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से बाहर!

Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants IPL: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने हुईं. इस मुकाबले को चेन्नई की टीम ने 5 विकेट से जीता. चेन्नई सुपर किंग्स 5 बार की आईपीएल चैम्पियन है, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक खिताब नहीं जीता है.

Advertisement
X
आईपीएल में चेन्नई-लखनऊ की टक्कर हुई. (Photo: AFP)
आईपीएल में चेन्नई-लखनऊ की टक्कर हुई. (Photo: AFP)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-53 में रविवार (10 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से हुआ. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट से जीत हासिल किया. लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे उसने चार गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. इस हार के चलते लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई.

मौजूदा आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रदर्शन में निरंतरता देखने को नहीं मिली है. चेन्नई सुपर किंग्स ने 11 में से 5 मुकाबले गंवाए हैं और उसके 12 अंक हैं. दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स ने 11 में से सिर्फ 3 मुकाबले जीते हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के 6 पॉइंट्स हैं.

उर्विल पटेल की तूफानी फिफ्टी
रनचेज में संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स को तूफानी शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 22 बॉल पर 45 रनों की साझेदारी हुई. संजू ने 14 गेंदों का सामना करते हुए 28 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. संजू को दिग्वेश सिंह राठी ने बोल्ड किया. संजू के आउट होने के बाद उर्विल पटेल क्रीज पर उतरे और उन्होंने छक्कों की बारिश कर दी.

Advertisement

उर्विल पटेल ने 7 छक्के और एक चौके की मदद से सिर्फ 13 गेंद पर फिफ्टी पूरी कर ली. यह आईपीएल में किसी बल्लेबाज की संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी रही. उर्विल ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के यशस्वी जायसवाल की बराबरी कर ली, जिन्होंने साल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 13 बॉल में ही फिफ्टी जमाई थी.

यह भी पढ़ें: 8 छक्के, 2 चौके और 13 गेंद में फिफ्टी... उर्विल पटेल ने रचा IPL का नया इतिहास

उर्विल पटेल ने कुल मिलाकर 23 गेंदों पर 63 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के और दो छक्के शामिल रहे. उर्विल को शाहबाज अहमद ने अपनी फिरकी में फंसाया. शाहबाज ने फिर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को भी बोल्ड किया, जिन्होंने 3 चौके और दो छक्के की मदद से 28 बॉल पर 42 रनों की पारी खेली.

ऋतुराज गायकवाड़ के आउट होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने मोमेंटम गंवाया. दिग्वेश सिंह राठी ने एक बेहतरीन गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस (10 रन) को बोल्ड किया. जबकि कार्तिक शर्मा (20 रन) तेज गेंदबाज आवेश खान का शिकार बने. यहां से शिवम दुबे (15* रन) और प्रशांत वीर (18* रन) ने सीएसके को जीत की मंजिल तक पहुंचाया.

जोश इंग्लिस ने खेली ताबड़तोड़ पारी
लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 203 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत तूफानी रही. जोश इंग्लिस और मिचेल मार्श ने मिलकर पहले विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी में ज्यादातर रन जोश इंग्लिस ने बनाए. इंग्लिस ने सिर्फ 17 गेंदों पर फिफ्टी पूरी कर ली. अंशुल कम्बोज ने मिचेल मार्श (10 रन) को आउट कर इस पार्टनरशिप को तोड़ा. फिर नूर अहमद ने निकोलस पूरन को चलता किया, जो केवल 1 रन बना पाए.

Advertisement

जोश इंग्लिस के रूप में लखनऊ सुपर जायंट्स का तीसरा विकेट गिरा. इंग्लिस ने 33 गेंदों पर 85 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. इंग्लिस का विकेट 10वें ओवर में जेमी ओवर्टन ने झटका. उसी ओवर में ओवर्टन ने कप्तान ऋषभ पंत (15 रन) को भी बोल्ड कर दिया. इसके बाद एडेन मार्करम 6 रनों के निजी स्कोर पर रन आउट हुए. वहीं अक्षत रघुवंशी (18 रन) को जेमी ओवर्टन ने डगआउट का रास्ता दिखाया.

यहां से शाहबाज अहमद और हिम्मत सिंह ने सातवें विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी, जिसने लखनऊ सुपर जायंट्स को 200 के पार पहुंचाने में मदद की. शाहबाज ने 25 गेंदों पर नाबाद 43 रनों का योगदान दिया, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. हिम्मत सिंह ने 17 और मोहम्मद शमी ने 0 रन बनाए. सीएसके की ओर से जेमी ओवर्टन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. जबकि अंशुल कम्बोज को 2 सफलताएं मिलीं.

इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 मैचों में जीत हासिल की. जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 मुकाबले जीते. एक मुकाबला बेनतीजा रहा. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक मैच हुआ था, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी.

Advertisement

चेन्नई vs लखनऊ h2h
कुल IPL मैच: 7
चेन्नई ने जीते: 3
लखनऊ ने जीते: 3
बेनतीजा: 1

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवर्टन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कम्बोज और मुकेश चौधरी.
इम्पैक्ट सब: प्रशांत वीर.

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), एडेन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव.
इम्पैक्ट सब: आवेश खान.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement