आईपीएल 2026 में रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ के बीच मुकाबला खेला गया. चेन्नई में खेले गए इस मैच में उर्विल पटेल का तूफान देखने को मिला. उर्विल पटेल ने इस मैच में अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से इतिहास रच दिया. उर्विल ने केवल 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और 23 गेंद में 65 रनों की पारी खेली.
इसके साथ ही उर्विल पटेल IPL इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिन्होंने 11 मई 2023 को कोलकाता में राजस्थान की ओर से खेलते हुए केकेआर के खिलाफ 13 गेंदों में अर्धशतक लगाया था.
उर्विल से पहले IPL में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वालों में KL Rahul का नाम शामिल था, जिन्होंने 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए दिल्ली के खिलाफ 14 गेंदों में अर्धशतक बनाया था. इसके बाद Pat Cummins ने 2022 में KKR की ओर से मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी, जबकि Romario Shepherd ने 2025 में RCB की तरफ से CSK के खिलाफ 14 गेंदों में अर्धशतक जमाया था.
उर्विल ने पहली ही गेंद से आक्रमण जारी रखा और केवल 13 गेंद में फिफ्टी जड़ दी. उन्होंने कुल 65 रन बनाए. और इस पारी में 8 छक्के और 2 चौके थे. यानी 56 रन केवल छक्के और चौके से आए. उर्विल की इस पारी ने इस मुकाबले को एकतरफा बना दिया.
8 छक्के और 2 चौके
ये मैच सीएसके के लिए प्लेऑफ की उम्मीदों के लिहाज से काफी अहम था. लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रनों का लक्ष्य सीएसके को दिया था. जिसके जवाब में उर्विल की पारी ने सीएसके का काम आसान कर दिया.