How to Make Karwa Chauth Sargi: करवा चौथ का त्योहार हर सुहागिन के लिए बहुत खास होता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए सूर्योदय से लेकर चंद्रदर्शन तक निर्जला व्रत रखती हैं. बिना अन्न और जल के पूरे दिन रहना आसान नहीं होता, इसलिए इस व्रत की शुरुआत यानी सरगी बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है.
सरगी सास द्वारा अपनी बहू को दी जाती है. इसमें फल, मिठाई, मेवे और सुहाग की सामग्री होती है जिसके जरिए सास अपनी बहू के अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती है.
सरगी आपको पूरे दिन बिना थके और बिना कमजोरी महसूस किए व्रत पूरा करने की शक्ति भी देती है. अगर सरगी में पारंपकि चीजों के साथ ही कुछ और चीजें भी शामिल कर ली जाएं तो आप दिन भर एर्नेजेटिक रह सकती हैं. साथ ही आपका दिन भर न तो गला सूखेगा और न ही भूख-प्यास परेशान करेगी.
1. हाइड्रेशन के लिए नारियल पानी या फ्रेश जूस
व्रत की शुरुआत में शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए सरगी में ढेर सारा पानी पीना चाहिए. पानी के अलावा एक गिलास नारियल पानी या मौसमी फलों का ताजा जूस भी सरगी में जरूर शामिल करें. यह शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स प्रदान करता है और दिनभर गला सूखने की समस्या से बचाता है.
2. दही और छाछ भी शामिल करें
सरगी में दही खाने से शरीर में लंबे समय तक पानी की कमी नहीं होती और आप दिनभर हाइड्रेटेड महसूस करती हैं. यह प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है, जिससे व्रत के दौरान शरीर को जरूरी पोषण और ताकत मिलती है.
3. एनर्जी से भरपूर ड्राई फ्रूट्स
ड्राई फ्रूट्स सरगी में पारंपरिक तौर पर शामिल किए जाते हैं क्योंकि मेवे पोषक तत्वों का पावरहाउस होते हैं. इनमें मौजूद हेल्दी फैट्स और प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और शरीर को सुस्त नहीं होने देते.
4. फाइबर और विटामिन से भरपूर फल
सेब, पपीता, केला या अनार जैसे फलों का सेवन करें. फल धीरे-धीरे पचते हैं और शरीर को लगातार ऊर्जा देते रहते हैं. इसके अलावा, इनमें पानी की मात्रा अधिक होती है जो प्यास लगने से रोकती है.
5. पारंपरिक फेनी या दूध
सरगी में दूध के साथ फेनी या सेवई खाने की परंपरा है. दूध और फेनी खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और एसिडिटी या कमजोरी की शिकायत नहीं होती.
6. पनीर या हल्का मल्टीग्रेन पराठा
अगर आप कुछ भारी खाना पसंद करती हैं तो एक छोटा पनीर का टुकड़ा या हल्का मल्टीग्रेन पराठा खा सकती हैं. यह कार्ब्स और प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है जो लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखता है.
7. दलिया या फिर चीला
सुबह की सरगी में आप मीठा या नमकीन दलिया भी खा सकती हैं. इसके अलावा बेसन या मूंग दाल चीला भी बेस्ट ऑप्शन है. इसमें आप गाजर, टोफू और पनीर भी घिस कर ऐड कर सकते हैं. इससे ये प्रोटीन रिच मील बन जाएगा और आपके पेट को देर तक भरा रखेगा.