scorecardresearch
 

'गलत जगह से यू-टर्न नहीं लेना था...', पाकिस्तान की हार पर दिल्ली पुलिस ने ली चुटकी

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की है. भारतीय टीम के दमदार प्रदर्शन से पाकिस्तान दबाव में दिखा. जीत के बाद दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मजेदार पोस्ट करते हुए लिखा, गलत जगह U-turn लोगे तो यूहीं मुंह की खाओगे, जो तेजी से वायरल हो गया.

Advertisement
X
 दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर ली चुटकी.(Photo: X/@DelhiPolice)
 दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर ली चुटकी.(Photo: X/@DelhiPolice)

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 61 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की. इस मैच से पहले दोनों देशों के बीच माहौल काफी तनावपूर्ण था, लेकिन भारतीय टीम ने मैदान पर दमदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को पूरी तरह अपने पक्ष में कर लिया.

भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और पाकिस्तान पर लगातार दबाव बनाए रखा. टीम इंडिया की इस जीत से भारतीय प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई और सोशल मीडिया पर भी जीत की खूब चर्चा हुई. इस जीत को भारतीय टीम के आत्मविश्वास और मजबूत प्रदर्शन का नतीजा माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: एक दांव कैसे पड़ गया पाकिस्तान पर भारी, ईशान ने मैच के बाद खुद खोला राज

इस बीच दिल्ली पुलिस ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस जीत को लेकर मजेदार प्रतिक्रिया दी. दिल्ली पुलिस ने अपने पोस्ट में लिखा, गलत जगह U-turn लोगे तो यूहीं मुंह की खाओगे. यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इस पर जमकर प्रतिक्रिया दी.

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को ICC Men's T20 World Cup 2026 में ग्रुप स्टेज का मुकाबला खेला गया. पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच ईशान किशन ने कहा कि शुरुआत में विकेट उतनी आसान नहीं थी, लेकिन उन्हें अपनी ताकत पर भरोसा था.

Advertisement

उन्होंने कहा कि उनका फोकस अपनी स्ट्रेंथ पर खेलने और चीजों को आसान बनाए रखने पर था. ईशान ने बताया कि उन्होंने खास तौर पर अपने ऑफ-साइड खेल पर काफी मेहनत की है, जिसका फायदा इस मुकाबले में मिला. उन्होंने कहा, 'मेरे दिमाग में था कि अगर हम 160-170 रन बना लेते हैं तो यह हमारे लिए अच्छा स्कोर होगा.'

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement