scorecardresearch
 

पाकिस्तान से क्रिकेट के जरिए संबंध सुधारना चाहते हैं PM मोदी

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कुछ सांसदों ने भले ही भारत-पाकिस्तान क्रिकेट सीरीज को लेकर शंका जाहिर की है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रिकेट कूटनीति के जरिए पड़ोसी देश के साथ बने गतिरोध को खत्म करना चाहते हैं.

Advertisement
X
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कुछ सांसदों ने भले ही भारत-पाकिस्तान क्रिकेट सीरीज को लेकर शंका जाहिर की है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिए पड़ोसी देश के साथ बने गतिरोध को खत्म करना चाहते हैं.

सूत्रों की माने तो मंगलवार को हुई बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में उपस्थित एक पार्टी सांसद ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि मोदी ने बैठक में कहा, 'हमने दोनों देशों के बीच संबंध सुधारने के उद्देश्य से क्रिकेट सीरीज शुरू करने का फैसला लिया है.'

सूत्र ने बताया कि मोदी सरकार द्वारा पहले एक साल में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए एक प्रस्ताव को स्वीकार करने के ठीक बाद मोदी ने कहा कि पार्टी के कुछ सदस्यों ने इस क्रिकेट सीरीज पर आपत्ति व्यक्त की है, जिसके चलते उन्हें यह स्पष्टीकरण देना पड़ा.

बीजेपी के सांसद और पूर्व केंद्रीय गृह सचिव आर. के. सिंह ने सोमवार को लोकसभा में पर आपत्ति जताई थी. क्रिकेट से राजनीति में आए कीर्ति आजाद ने भी इसका विरोध किया था. सूत्र के मुताबिक, 'मोदी ने सांसदों से अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में सरकार की एक साल की उपलब्धियों को जनता से अवगत कराने के लिए भी कहा.'

Advertisement

- इनपुट IANS

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement