पद प्रतिष्ठा और लाभ संवार पर बने रहेंगे. व्यावसायिक सुविधा संसाधन बढ़ाएंगे. सभी क्षेत्रों में अनुकूलन रहेगा. कार्यक्षेत्र के विविध प्रयासों में बेहतर बने रहेंगे. आर्थिक गतिविधियों को उचित दशा दिशा प्रदान करेंगे. विविध वार्ताएं सफल होंगी. आकर्षक प्रस्ताव पाएंगे. उपलब्धियां अर्जित करेंगे. मनोवांछित परिणामों से उत्साहित रहेंगे. आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी. जिम्मेदार वर्ग सहयोगी रहेगा. सबका भरोसा जीतेंगे. मामले लंबित रखने से बचेंगे.
नौकरी व्यवसाय- व्यापार में उन्नति से उत्साहित रहेंगे. कामकाजी गतिविधियां अनुकूल रहेंगी. भेंटवार्ता में सक्रियता दिखाएंगे. अधिकारियों का समर्थन रहेगा. बड़ों का सानिध्य रखेंगे. व्यवस्था का लाभ लेंगे.
धन संपत्ति- आर्थिक बचत के प्रयास बढ़ाएं. वातावरण उत्साहित रखेगा. आर्थिक विषयों में फोकस होगा. पैतृक मामलों में बेहतर रहेंगे. लंबितकार्यों में सक्रियता आएगी. लाभ संवरेगा. प्रतिस्पर्धा का भाव बढ़ाएंगे.
प्रेम मैत्री- परिजन सुख सौख्य बढ़ाने में सहयोगी होंगे. मन के मामलों में मिठास रहेगी. प्रेम प्रसंगों को संवारेंगे. रिश्ते मधुर रहेंगे. गरिमा का ध्यान देंगे. स्वजनों के हितों को साधेंगे. आनंद का वातावरण रहेगा. सुखद सरप्राइज दे सकते हैं. भावनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी. मित्र सहजता बढ़ाएंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- लक्ष्य पाएंगे. व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा. जीवनशैली संवरेगी. उत्साह मनोबल रहेगा. व्यक्तिगत उपलब्धि बढ़ेगी. सहयोग की भावना रखेंगे.
आज का उपाय: महादेव शिवशंकर का जल से अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें. तेजी बढ़ाए रखें.
शुभ अंक : 2 और 5
शुभ रंग : मूनलाइट