क्रिकेट प्रेमियों के चहेते महेन्द्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के फैसले ने सभी को हैरान कर दिया. हालांकि धोनी वनडे और टी-20 मैच खेलते रहेंगे. पर कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं होगी उन पर. धोनी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 मैचों में चयन के लिए भी उपलब्ध रहेंगे. आपको बता दें कि धोनी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं.
कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी के कप्तानी छोड़ने को लेकर ट्विटर पर भी खूब रिएक्शन्स आ रहे हैं. क्रिकेट जगत से लेकर बॉलीवुड तक के लोग धोनी के इस फैसले पर जहां हैरानी जता रहे हैं, वहीं उनके बेहतरीन कैप्टेंसी की तारीफ भी कर रहे हैं. पर इन सब से अलग उनकी पत्नी साक्षी ने कुछ ऐसा ट्वीट किया...
There are no mountains high enough to stop you from climbing.Proud of you !! ❤❤❤❤❤❤❤❤
— Sakshi Singh 🇮🇳❤️ (@SaakshiSRawat)
क्रिकेटर सुरेश रैना ने ट्वीट किया है कि एमएस धोनी देश के सबसे कामयाब कैप्टन हैं, जिन्होंने अपने विजन को वास्तविकता में बदल दिया. लोगों को सपने देखने के लिए प्ररित किया, ज्यादा करने और ज्यादा बनने की प्रेरणा दी. उन्हें सलाम है.
India's most successful captain who translated his vision into reality.Inspired many to dream more, do more and become more.Salute! pic.twitter.com/YjWnAgl7VQ
— Suresh Raina (@ImRaina)
सर रवीन्द्र जडेजा ने भी धोनी के लिए कुछ ऐसा ट्वीट किया -
Still Gives Me Goosebumps... Best Moment Of Indian ODI History
— Sir Ravindra Jadeja (@SirJadeja)
दूसरी ओर बीसीसीआई ने क्रिकेट वर्ल्डकप 2011 के संदर्भ में लिखा कि कैप्टन धोनी की वजह से ही देश वर्ल्डकप विजेता बन पाया.
's follow through that brought the nation to its feet - @cricketworldc up 2011 pic.twitter.com/sSCKXYK1Cl
— BCCI (@BCCI)
आईसीसी ने लिखा है कि क्या आपको पता है कि इकलौते ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने कप्तान के तौर पर तीनों, आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप आईसीसी वर्ल्ड 20-20 और आईसीसी चैम्पियन ट्रॉफी जीती है.
Did you know, is the only man to win all 3 of the ICC Cricket World Cup, ICC World Twenty20, and ICC Champions Trophy as captain! pic.twitter.com/pfRdWH4xfk
माया नगरी को हुई हैरानी
में उनका रोल सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था. इस फैसले की खबर आने पर उन्होंने ट्वीट किया -There is no one like you.
— Sushant Singh Rajput (@itsSSR)
You're the reason for millions of smiles.
Take a bow my Captain.🙏@msdhoni #dhoni pic.twitter.com/NLRtTlcPhq
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने ट्विटर पर लिखा है कि एमएस धोनी के कप्तानी से हटने के साथ ही भारतीय कप्तानी का बेहतरीन युग खत्म हो गया. कैप्टेन कूल एमएस धोनी ने हमेशा ऑउट ऑफ बॉक्स फैसले किए हैं. वहीं बॉलीवुड हीरो सुनिल शेट्टी ने कहा है कि धोनी ने बहुत जल्दी कप्तानी छोड़ दी है. शेट्टी ने ये भी लिखा कि मुझे नहीं लगता कि धोनी ने आज तक कोई भी विवादित फैसला लिया है. हमें उम्मीद है कि वो लंबे समय तक क्रिकेट के मैदान पर दिखते रहेंगे.
Advertisementgreat era of Indian captaincy comes to an end with you took out of box decisions that worked pic.twitter.com/uML6OpYfYu
— Randeep Hooda (@RandeepHooda)
V stil hvnt hd enuf of U Captain Cool! Bt thn I dnt think V evr wil Ur decisions can barely be disputed...hope to C U play much much longer pic.twitter.com/2Da6IwNg46 — Suniel Shetty (@SunielVShetty)बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने ट्विटर पर लिखा है कि एमएस धोनी देश के बेहतरीन कप्तानों में से एक हैं. क्रिकेट, जीत और वर्ल्ड कप के आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
Dear MSD, You have been one of the finest captains this country has seen. Thank you for the cricket, the victories & the world cups #Respect pic.twitter.com/aG3hnmJqmu
— Riteish Deshmukh (@Riteishd)