scorecardresearch
 

भुवनेश्वर के बाद अब मोहम्मद शमी की होगी टीम इंडिया में एंट्री? रणजी में गेंद से बरपाया कहर, पूर्व चीफ सिलेक्टर ने जताया भरोसा

भुवनेश्वर के बाद अब मोहम्मद शमी की भी टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है. मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी का आगाज शानदार अंदाज में किया है. एमएसके प्रसाद ने शमी को टीम में लेने की वकालत करते हुए कुछ जरूरी बातों का जिक्र किया है.

Advertisement
X
क्या शमी को मिलेगा मौका. (PHOTO: Reuters)
क्या शमी को मिलेगा मौका. (PHOTO: Reuters)

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टी20 टीम में वापसी के बाद अब सीनियर पेसर मोहम्मद शमी को लेकर भी चर्चाओं का माहौल गर्म है. शमी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कमबैक को लेकर दिग्गज लगातार अपनी राय दे रहे हैं. 

इंडिया टुडे को दिए गए एक इंटरव्यू में भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने मोहम्मद शमी को टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में तुरंत वापस लाने की जोरदार वकालत की है. एमएसके प्रसाद से पहले भी कई दिग्गज शमी को लेकर अपनी बात रखते रहे हैं. 

हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भुवनेश्वर कुमार को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. भुवी की वापसी पर बात करते हुए एमएसके प्रसाद ने इंडिया टुडे से कहा कि पिछले दो-तीन आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 45 से अधिक विकेट लेने वाले भुवनेश्वर पूरी तरह से इस वापसी के हकदार थे.

वनडे और टेस्ट टीम में होनी चाहिए शमी की वापसी

भुवनेश्वर की सफलता के बाद पूर्व चीफ सिलेक्टर का मानना है कि चयनकर्ताओं को मोहम्मद शमी के नाम पर भी गंभीरता से विचार करना चाहिए. शमी ने रणजी ट्रॉफी के नए सीजन की शुरुआत दिल्ली के खिलाफ चार विकेट लेकर शानदार अंदाज में की है.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MOHAMMAD SHAMI (@mdshami.11)

प्रसाद ने कहा कि कोई ऐसा खिलाड़ी जो 2015, 2019 और 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए दमदार प्रदर्शन कर चुका हो और अब भी बेहतरीन गेंदबाजी कर रहा हो, मैं उसे न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम में खेलते हुए देखना पसंद करूंगा.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MOHAMMAD SHAMI (@mdshami.11)

उन्होंने यह भी कहा कि जब भी जसप्रीत बुमराह टीम से बाहर होते हैं तो भारतीय टीम को अनुभव की कमी खलती है. ऐसे में शमी जैसे अनुभवी गेंदबाज की मौजूदगी टीम के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि चयनकर्ता न्यूजीलैंड दौरे और आगामी सीरीज के लिए शमी पर क्या फैसला लेते हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement