scorecardresearch
 

IPL फाइनल से पहले बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, सेलिब्रेशन पर लगाई रोक, RCB-GT के बीच खिताबी मुकाबला

आईपीएल 2026 फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) आमने-सामने हैं. संभावित जीत के बाद किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए बेंगलुरु पुलिस ने फैन्स के लिए खास एडवाइजरी जारी की है. बेंगलुरु पुलिस इस बार किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती है.

Advertisement
X
बेंगलुरु पुलिस ने सेलिब्रेशन पर लगाई रोक, एडवाइजरी जारी (Image: Reuters)
बेंगलुरु पुलिस ने सेलिब्रेशन पर लगाई रोक, एडवाइजरी जारी (Image: Reuters)

IPL FINAL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) लगातार दूसरे साल आईपीएल फाइनल में पहुंच गई है. आज (31 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स (GT) से फाइनल खेलेगी. 

अगर आरसीबी यह फाइनल जीतती है, तो टीम और उसके फैन्स के लिए यह बेहद खास पल होगा. आरसीबी ने 2025 में अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती थी. 

हालांकि, पिछले साल एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद इस बार बेंगलुरु पुलिस कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहती है. इसी वजह से पुलिस ने फाइनल के दिन और उसके बाद शहर में जश्न मनाने को लेकर कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मैच के नतीजे के बाद सड़कों पर सेलिब्रेट करने, पटाखे फोड़ने और यातायात या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों से बचें. 

प्रशंसकों को सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ जुटाकर जश्न मनाने से भी मना किया गया है. इसके अलावा, बिना अनुमति सड़कों की ओर एलईडी स्क्रीन लगाने पर भी रोक लगा दी गई है. 

Advertisement

पहले से लगी ऐसी स्क्रीन पर भी मैच का प्रसारण नहीं किया जा सकेगा. मॉल, पब, रेस्तरां या अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर बड़े स्क्रीन लगाकर सार्वजनिक रूप से मैच दिखाने की भी अनुमति नहीं होगी.

यह भी पढ़ें: RCB vs GT: अगर बार‍िश से धुला IPL फाइनल तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- गुजरात टाइटन्स में कौन बनेगा व‍िजेता, जान लीजिए न‍ियम

बेंगलुरु पुलिस ने सोशल मीडिया को लेकर भी चेतावनी दी है. किसी भी टीम या उसके समर्थकों के खिलाफ भड़काऊ, अपमानजनक या नफरत फैलाने वाले पोस्ट करने से बचने को कहा गया है. 

एडवाइजरी में साफ कहा गया है कि, 'मैच के नतीजे के बहाने दूसरे टीमों के फैन्स को उकसाने या उनका मजाक उड़ाने जैसी हरकतें विवाद और झगड़े की वजह बन सकती हैं.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement