scorecardresearch
 

सुनसान सड़क पर बुजुर्ग महिला से बैग छीनने की कोशिश, जोर से खींचा तो सड़क पर गिरीं, कैमरे में कैद हुई हरकत

छत्रपति संभाजीनगर के गारखेड़ा परिसर में 15 से 16 साल के किशोर ने बुजुर्ग महिला का बैग छीनने की कोशिश की. बैग खींचने के दौरान महिला जमीन पर गिर गई. उसकी चीख सुनकर स्थानीय लोग बाहर निकले और किशोर को पकड़ लिया. घटना का वीडियो वायरल है. पुलिस के मुताबिक, अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है.

Advertisement
X
बुजुर्ग महिला से बैग छीनने का वीडियो वायरल. (Photo: Screengrab)
बुजुर्ग महिला से बैग छीनने का वीडियो वायरल. (Photo: Screengrab)

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक बुजुर्ग महिला से बैग छीनने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना गारखेड़ा परिसर की बताई जा रही है. यहां सुनसान रास्ते से गुजर रही बुजुर्ग महिला को निशाना बनाते हुए 15 से 16 साल के एक किशोर ने उसके कंधे पर लटका बैग छीनने की कोशिश की. इस दौरान महिला अपना संतुलन खो बैठी और जमीन पर गिर गई. महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले और किशोर को पकड़ लिया.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग महिला अपने कंधे पर बैग लटकाकर सुनसान रास्ते से गुजर रही है. तभी पीछे से एक किशोर आता है और महिला के कंधे पर लटके बैग को खींचने लगता है. बैग छीनने की कोशिश के दौरान महिला अपना संतुलन नहीं संभाल पाती और जमीन पर गिर जाती है. इसके बाद किशोर बैग लेकर भागने की कोशिश करता दिखाई देता है. अचानक हुई इस घटना से महिला घबरा जाती है और मदद के लिए चिल्लाने लगती है.

महिला की आवाज सुनकर बाहर निकले लोग

महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. लोगों ने किशोर को भागने से पहले ही कुछ दूरी पर पकड़ लिया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने उससे पूछताछ की और घटना के बारे में उसके परिजनों को जानकारी दी. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद गारखेड़ा परिसर में हुई इस घटना की चर्चा हो रही है.

Advertisement

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की


पुलिस ने वीडियो की पुष्टि की, लेकिन शिकायत नहीं जवाहर नगर पुलिस थाने के पुलिस इंस्पेक्टर सचिन कुंभार ने पुष्टि की है कि वायरल वीडियो छत्रपति संभाजीनगर के गारखेड़ा परिसर का ही है. हालांकि, पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है. फिलहाल, बुजुर्ग महिला का बैग छीनने की कोशिश से जुड़ा यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement