Axar Patel Catch: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को सात रन से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया. इस रोमांचक मुकाबले में अक्षर पटेल भारत की जीत के अनसंग हीरो बनकर उभरे. उन्होंने बल्ले और गेंद के अलावा फील्डिंग में भी शानदार प्रदर्शन किया.
मैच का सबसे बड़ा मोमेंट 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर देखने को मिला. उस समय विल जैक्स और जैकब बेथेल मिलकर इंग्लैंड को मैच में वापस ला रहे थे. दोनों के बीच सिर्फ 39 गेंदों में 77 रन की साझेदारी हो चुकी थी और भारत पर दबाव बढ़ता जा रहा था.
इसी दौरान अर्शदीप सिंह की एक वाइड लो फुल टॉस गेंद पर विल जैक्स ने जोरदार शॉट खेला. शुरुआत में ऐसा लगा कि गेंद सीधे छक्के के लिए जा रही है. लेकिन डीप एक्स्ट्रा कवर से तेज रफ्तार में दौड़ते हुए आए अक्षर पटेल ने कमाल की फील्डिंग दिखाई.
अक्षर ने बाउंड्री लाइन के पास गेंद को लपका, लेकिन उसी समय उनका संतुलन बिगड़ने लगा. हालात को भांपते हुए उन्होंने हवा में गेंद उछाल दी. तभी दूसरी तरफ से दौड़ते हुए आए शिवम दुबे ने शानदार तरीके से कैच पूरा कर लिया. इस शानदार फील्डिंग प्रयास के साथ विल जैक्स की 20 गेंदों में 35 रन की पारी खत्म हुई और इंग्लैंड की सबसे बड़ी साझेदारी टूट गई.
Axar Patel! How have you done that? 😲
— Star Sports (@StarSportsIndia)
The catch may go down as Shivam Dube's but Bapu's brilliance made it all happen! 👏
ICC Men’s | Semi-final 2 | | LIVE NOW 👉
यह कैच मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और भारत ने मुकाबले पर फिर से पकड़ बना ली. इस शानदार कैच के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का रिएक्शन भी देखने लायक था. ड्रेसिंग रूम में बैठे गंभीर इस पल से बेहद उत्साहित नजर आए.
अक्षर पटेल ने इस मैच में फील्डिंग से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी योगदान दिया. उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाज टॉम बैंटन को आउट कर एक विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा उन्होंने कुल तीन कैच पकड़े.
"Bapu tari fielding kamal che!" 🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia)
Out of words for that sensational catch by Axar Patel to end Harry Brook’s stay at the crease! 👏
Catch of the tournament? 🤔
ICC Men’s | Semi-final 2 | | LIVE NOW 👉
इनमें इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का शानदार कैच भी शामिल था, जिसे अक्षर ने पीछे की ओर डाइव लगाकर लपका. वहीं मैच के दूसरे ओवर में उन्होंने एक और आसान कैच लिया.
इस तरह 32 साल के अक्षर पटेल ने एक ऑलराउंडर की असली भूमिका निभाते हुए भारत की जीत में अहम योगदान दिया और टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.