scorecardresearch
 

वैभव सूर्यवंशी को बेंच पर बैठाने से नाराज हुए एबी डिविलियर्स, टीम मैनेजमेंट से पूछे कड़े सवाल

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा. ऐसे में सभी की नजर इस बात पर होगी कि क्या टीम मैनेजमेंट आखिरकार वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका देता है या उनका इंतजार और लंबा होता है.

Advertisement
X
भारत-इंग्लैंड के बीच आज दूसरा टी20 मैच. (Photo: SLC)
भारत-इंग्लैंड के बीच आज दूसरा टी20 मैच. (Photo: SLC)

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को लगातार प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने का फैसला चर्चा का विषय बन गया है. अब साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भी भारतीय टीम मैनेजमेंट के फैसले पर सवाल उठाए हैं. डिविलियर्स का मानना है कि 15 वर्षीय वैभव को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में ही अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका मिल जाना चाहिए था.

भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज 0-2 से गंवाई, लेकिन वैभव सूर्यवंशी को दोनों ही मुकाबलों में खेलने का मौका नहीं मिला. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भी टीम मैनेजमेंट ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी पर भरोसा जताया.

अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान एबी डिविलियर्स ने कहा कि आयरलैंड जैसी टीम के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव देने का सबसे सही मौका था. उन्होंने कहा, 'वैभव को आखिर कब मौका मिलेगा. मुझे लगा था कि आयरलैंड सीरीज उसके लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने का सबसे बेहतरीन अवसर थी. दुर्भाग्य की बात है कि उसे एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.'

असिस्टेंट कोच पर भड़के एबी
आयरलैंड सीरीज के बाद भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने कहा था कि वैभव सूर्यवंशी को बाकी खिलाड़ियों की तरह अपनी बारी का इंतजार करना होगा. उन्होंने यह भी कहा था कि टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन के साथ निष्पक्ष रहना चाहता है, क्योंकि उन्होंने भारत को टी20 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी.
यह भी पढ़ें: 'वैभव सूर्यवंशी को इंतजार करना होगा, संजू...', टीम इंड‍िया की प्लेइंग 11 पर द‍िनेश कार्त‍िक का खुला संदेश

Advertisement

हालांकि एबी डिविलियर्स इस तर्क से बिल्कुल सहमत नहीं हैं. उन्होंने कहा, 'मैं रयान टेन डोशेट की इस बात से सहमत नहीं हूं कि वैभव को बाकी खिलाड़ियों की तरह प्रोससे से गुजरना चाहिए. उसने जैसा आईपीएल खेला, उसके बाद उसे सीधे मौका मिलना चाहिए था. खासकर आयरलैंड जैसी टीम के खिलाफ.'
यह भी पढ़ें: सचिन ने भी इंतजार किया... मौका मिला तो इतिहास बन गया, वैभव की बारी कब?

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए 16 मैचों में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था. इसके बाद भारत-ए की ओर से खेलते हुए उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक भी जड़कर अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी. इसके बावजूद उन्हें अब तक भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है.

एबी डिविलियर्स ने सिर्फ वैभव सूर्यवंशी पर ही नहीं, बल्कि आयरलैंड के खिलाफ भारत की 0-2 की हार पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को इंग्लिश परिस्थितियों के हिसाब से अपनी रणनीति बदलनी होगी.

वैभव सूर्यवंशी ने कहा, 'टीम इंडिया को काफी काम करने की जरूरत है. उन्हें फिर से खुद को तैयार करना होगा और इंग्लैंड-आयरलैंड की परिस्थितियों के अनुसार खेलने का तरीका अपनाना होगा. वहां आईपीएल जैसी 250-260 रन वाली पिचें नहीं होतीं. कई बार 140 या 160 रन भी मैच जिताने के लिए काफी होते हैं.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement