scorecardresearch
 
Advertisement
साइंस न्यूज़

तंदूर जैसा फील करता इंसान और झुलसाता आसमान... प्रचंड गर्मी के कहर की देखें Photos

havoc extreme heat
  • 1/9

राजधानी दिल्ली इन दिनों भयंकर गर्मी की चपेट में है. मंगलवार को दिल्ली ने इस महीने का पहला हीटवेव देखा. अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया. कई इलाकों में तो पारा 46.5 डिग्री तक चढ़ गया. लोग दिन में बाहर निकलने पर तंदूर में पकने जैसा महसूस कर रहे हैं, जबकि रातें भी गर्म हो रही हैं. Photo: PTI

havoc extreme heat
  • 2/9

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सफदरजंग स्टेशन पर अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री ज्यादा था. पालम एयरपोर्ट पर भी 45.1 डिग्री, लोधी रोड पर 45.2 डिग्री और रिज स्टेशन पर सबसे ज्यादा 46.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. Photo: PTI

havoc extreme heat
  • 3/9

न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर रहा. सफदरजंग पर रात का तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिन की तेज गर्मी के कारण जमीन ठंडी नहीं हो पाती, जिससे रातें भी गर्म रहती हैं. Photo: PTI

Advertisement
havoc extreme heat
  • 4/9

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसका मतलब है कि दिल्ली में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है. IMD के अनुसार, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर हो और सामान्य से 4.5 डिग्री या उससे ज्यादा हो, तो हीटवेव की स्थिति मानी जाती है. Photo: PTI

havoc extreme heat
  • 5/9

स्काईमेट वेदर के विशेषज्ञ महेश पलावत के अनुसार, पिछले कई दिनों से राजस्थान के थार मरुस्थल और पाकिस्तान के कुछ सूखे इलाकों से उत्तर-पश्चिमी हवाएं दिल्ली आ रही हैं. ये हवाएं सूखे रेगिस्तानी इलाकों से गुजरकर दिल्ली पहुंचती हैं, इसलिए बेहद गर्म और सूखी होती हैं.  Photo: PTI

havoc extreme heat
  • 6/9

इन हवाओं के कारण गर्मी सतह के पास फंस जाती है. अगले 10 दिनों में बारिश या आंधी की कोई संभावना नहीं है, जिससे स्थिति और खराब हो रही है. गर्मी के साथ-साथ दिल्ली की हवा भी खराब हो गई है. धूल भरी हवाओं के कारण PM10 की मात्रा बढ़ गई है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने GRAP का स्टेज-1 लागू कर दिया है. Photo: PTI

havoc extreme heat
  • 7/9

लंबे समय तक चली इस सूखी और तेज गर्मी से हीट स्ट्रोक, बेहोशी, थकान और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर कम निकलें, खूब पानी पिएं, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखें. Photo: PTI

havoc extreme heat
  • 8/9

दिल्ली में इस साल अब तक चौथा हीटवेव दिन दर्ज किया गया है. पहले 23, 24 और 25 अप्रैल को हीटवेव चली थी. मई का यह सबसे गर्म दिन है. पिछले साल मई में दिल्ली का सबसे गर्म दिन 26 मई था, जब तापमान 43.6 डिग्री पहुंचा था. Photo: PTI

havoc extreme heat
  • 9/9

दिल्ली और आसपास के इलाकों में फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है. उत्तर-पश्चिमी हवाएं गर्मी का कहर बरपा रही हैं. मौसम विभाग और विशेषज्ञ दोनों ही सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं. ऐसी स्थिति में खुद को और अपने परिवार को गर्मी से बचाना बहुत जरूरी है. अगर लक्षण जैसे चक्कर, उल्टी या बेहोशी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. Photo: PTI

Advertisement
Advertisement
Advertisement