Vastu Upay: हमारे घरों में कई बार जाने-अनजाने ऐसी छोटी-छोटी गलतियां हो जाती हैं, जिनका बुरा असर हमारी सुख-शांति और पैसों पर पड़ता है. ऐसी ही एक जरूरी चीज है घर में जूते-चप्पलों का सही जगह पर न रखा जाना. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, जूतों और चप्पलों को गलत तरीके से रखने से घर में नेगेटिव एनर्जी (नकारात्मक ऊर्जा) बढ़ती है. आइए जानते हैं जूतों-चप्पलों से जुड़ी उन 8 बड़ी गलतियों के बारे में, जिन्हें हमें तुरंत सुधार लेना चाहिए.
जूते-चप्पलों से जुड़ी 8 वास्तु गलतियां और उनके आसान उपाय
1. घर के मुख्य दरवाजे पर जूते-चप्पल उतारना
कई लोग घर के मेन गेट पर ही जूते-चप्पल उतार देते हैं. वास्तु के हिसाब से मां इसी मुख्य द्वार से घर में प्रवेश करती हैं. दरवाजे पर गंदगी या जूते होने से पॉजिटिव एनर्जी घर के अंदर नहीं आ पाती और पैसों की तंगी होने लगती है.
क्या करें: जूते-चप्पलों को हमेशा घर के बाहर बनी शू-रैक में या घर के दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम कोने में ही रखें.
2. घर में जूते-चप्पलों का उल्टा पड़ा रहना
अगर घर में कोई जूता या चप्पल उल्टा पड़ा रहता है, तो इससे घर के लोगों के बीच लड़ाई-झगड़े और तनाव बढ़ता है.
क्या करें: घर में कहीं भी उल्टा जूता या चप्पल दिखाई दे, तो उसे तुरंत सीधा कर दें. बच्चों को भी यह बात जरूर सिखाएं.
3. बेडरूम में जूते-चप्पल रखना
बहुत से लोगों की आदत होती है कि वे अपने सोने के कमरे (बेडरूम) में ही जूते-चप्पल रख लेते हैं. वास्तु के अनुसार, बेडरूम में जूते रखने से पति-पत्नी के रिश्तों में खटास आती है . सेहत से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं.
क्या करें: बेडरूम में कभी भी जूते-चप्पल न रखें. अगर रखना बहुत जरूरी हो, तो उन्हें बेड से दूर किसी ढकी हुई अलमारी में रखें.
4. पूजा घर या किचन के पास जूते उतारना
रसोईघर (किचन) को मां अन्नपूर्णा का स्थान और पूजा घर को बहुत पवित्र माना जाता है. इन दोनों जगहों के पास या सामने भूलकर भी जूते-चप्पल नहीं उतारने चाहिए.इससे घर की बरकत रुक जाती है.
क्या करें: पूजा घर और किचन से हमेशा दूर शू-रैक की जगह बनाएं.
5. फटे-पुराने जूते घर में संभाल कर रखना
जो जूते-चप्पल अब पहनने लायक नहीं हैं या पूरी तरह फट चुके हैं, उन्हें घर में जमा करके रखने से शनि का बुरा असर पड़ता है. इससे करियर में रुकावटें आती हैं, फालतू खर्चे बढ़ जाते हैं.
क्या करें: जो जूते-चप्पल खराब हो चुके हैं या इस्तेमाल में नहीं हैं, उन्हें तुरंत घर से बाहर निकाल दें.
6. किसी और के दिए हुए या गिफ्ट किए जूते पहनना
वास्तु नियमों के मुताबिक, किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा गिफ्ट में दिए गए जूते-चप्पल पहनने से बचना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि दूसरों के जूते पहनने से उनकी परेशानियां और नेगेटिविटी आपके जीवन में आ सकती है,
क्या करें: हमेशा अपने पैसों से खरीदे हुए नए जूते-चप्पलों का ही इस्तेमाल करें.
7. पैसों की तिजोरी या अलमारी के पास जूते रखना
धन रखने वाली अलमारी या तिजोरी के बिल्कुल पास जूते-चप्पल रखने से घर में पैसा टिकता नहीं है, तेजी से खर्च होने लगता है,
क्या करें: पैसों की तिजोरी और माता लक्ष्मी के स्थान से जूते-चप्पलों को हमेशा दूर रखें.
8. गंदे जूते सीधे घर के अंदर लाना
बाहर से कीचड़ या धूल से सने जूते सीधे घर के अंदर ले आने से घर में बीमारी और नेगेटिविटी आती है.
क्या करें: घर के अंदर आने से पहले बाहर ही जूते साफ कर लें , फिर उन्हें रैक में सही तरीके से लगाएं.
कुछ अन्य जरूरी बातें
घर का शू-रैक हमेशा साफ-सुथरा और ढक्कन वाला होना चाहिए, खुला नहीं.लकड़ी या लोहे का शू-रैक इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है, बस ध्यान रखें कि वह दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखा हो.