scorecardresearch
 

Kal ka rashifal 15 july 2026: वृश्चिक राशि वाले नौकरी में पाएंगे तरक्की, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Kal ka rashifal 15 july 2026: भाग्य का पक्ष बेहतर बना रहने से करियर और कारोबार की योजनाएं अच्छी गति लेंगी. व्यावसायिक शिक्षा पर आपका जोर रहेगा. सहकर्मियों के साथ सहयोग पाएंगे. कारोबार में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा, जिससे साख मजबूत होगी.

Advertisement
X
जानें, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 15 जुलाई का दिन. (Photo: ITG)
जानें, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 15 जुलाई का दिन. (Photo: ITG)

मेष राशि: अपनों के साथ बड़प्पन का व्यवहार बनाए रखें, व्यक्तिगत विषयों पर बढ़ेगा फोकस
मेष राशि के जातकों को कल अपनों के साथ बड़प्पन का व्यवहार बनाए रखना होगा. स्वार्थ और संकीर्णता के कारण आपके व्यक्तिगत रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं.

आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरी सहजता से आगे बढ़ते रहेंगे. कार्यस्थल पर जिम्मेदार लोगों का सानिध्य बनाए रखेंगे. व्यक्तिगत विषयों पर आपका फोकस तेजी से बढ़ेगा. वरिष्ठों से अच्छा तालमेल बनाकर आगे बढ़ेंगे.

प्रबंधन बेहतर बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे. करियर और व्यापार के क्षेत्र में आप सफल होंगे. लोगों की फालतू बातों में आने से बचें. कल आपके लिए उपयोग की वस्तुओं की खरीदी संभव है, हालांकि भावावेश में आने से पूरी तरह बचना होगा.

कल का उपाय: सिद्धीविनायक गणनायक भगवान श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान करें. बहकावे से बचें.

वृष राशि: मेल-मिलाप और भेंट मुलाकात में आगे रहेंगे जातक, कामकाज के प्रयास बनेंगे पक्ष में
वृष राशि के जातक कल भेंट मुलाकात और मेल-मिलाप के दौर में आगे रहेंगे. आपका पूरा जोर अपनों की खुशी पर रहेगा.

Advertisement

आपसी भाईचारा बनाए रखेंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा. आपके सभी कामकाजी प्रयास कल पूरी तरह पक्ष में बनेंगे. कार्यक्षेत्र में सभी से सामंजस्य रखेंगे. प्रेम और स्नेह के मामलों को बल मिलेगा.

कल आप अपने तात्कालिक लक्ष्यों को आसानी से पूरा करेंगे. किसी काम के सिलसिले में कारोबारी यात्रा संभव है. सामाजिक कार्यों में आपका दखल लगातार बढ़ा रहेगा. वाणिज्यिक विषयों में पहल का भाव रहेगा. आलस्य का पूरी तरह त्याग करेंगे, व्यर्थ चर्चाओं से बचें.

कल का उपाय: सिद्धीविनायक गणनायक भगवान श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान व प्रयोग करें. सु्रवचन सुनें.

मिथुन राशि: व्यक्तिगत मामलों में रहेगा प्रभावपूर्ण प्रदर्शन, परिवार में बढ़ेगा हर्ष और आनंद
मिथुन राशि के जातक कल अपने व्यक्तिगत मामलों में काफी प्रभावपूर्ण प्रदर्शन बनाए रखेंगे. आपको कल चारों ओर से शुभ सूचनाएं मिलेंगी.

आपके व्यवसाय पर फोकस तेजी से बढ़ेगा. रचनात्मक गतिविधियों में विशेष रुचि लेंगे. बचत व संग्रह के आपके प्रयास बल पाएंगे. परिवार के मांगलिक कार्यों में आप प्रमुखता से हिस्सा लेंगे.

कल आपके घर पर अतिथियों का आगमन होना पूरी तरह संभव है. बचत व संरक्षण के मामलों में आप काफी प्रभावी बने रहेंगे. परिजनों का भरोसा जीतने में कामयाब होंगे. कल आपकी अनुकूलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा, जिससे इच्छित परिणाम पाकर उत्साहित रहेंगे.
कल का उपाय: सिद्धीविनायक गणनायक भगवान श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान व प्रयोग करें. विनम्र रहें.

Advertisement

कर्क राशि: योग्यजनों को मिलेंगे बेहतरीन और आकर्षक प्रस्ताव, जीवनस्तर रहेगा पहले से ऊंचा
कर्क राशि के योग्य जातकों को कल करियर और व्यापार में काफी आकर्षक प्रस्ताव मिलने वाले हैं. अपने प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास बनाए रखेंगे.

आप अपनी आधुनिक गतिविधियों को तेजी से बढ़ावा देंगे. कार्यक्षेत्र में मिलने वाले सभी रचनात्मक अवसरों का पूरा लाभ उठाएंगे. आपकी कलात्मकता को बल मिलेगा.

व्यवसाय में आप पूरी तरह प्रभावी रहेंगे. अपने इच्छित कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. प्रतिभा प्रदर्शन पर आपका जोर रहेगा, जिससे आपकी मानसिक शक्ति को बल मिलेगा. सबसे बनाकर चलेंगे और नीति-रीति का पालन करेंगे.

कल का उपाय: सिद्धीविनायक गणनायक भगवान श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान करें. सक्रियता बढ़ाएं.

सिंह राशि: वाणी और व्यवहार में बनाए रखें पूरी विनम्रता, पेशेवर मामलों पर ध्यान बढ़ाना होगा जरूरी
सिंह राशि के जातकों के लिए कल का समय पूरी तरह साधारण प्रभाव का बना हुआ है. कल अपनी वाणी और व्यवहार में अत्यधिक विनम्रता बनाए रखें.

रिश्तों में संवेदनशीलता बढ़ेगी, इसलिए किसी भी प्रकार के बहस और विवाद में पड़ने से बचें. जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, सूझबूझ से आगे बढ़ें.

अपने संबंधों को पूरी शिद्दत से निभाने का प्रयास करेंगे. नीति नियमों का पालन बनाए रखेंगे. पेशेवर मामलों पर कल ध्यान बढ़ाएं. तैयारी और स्मार्ट वर्किंग पर बल दें. रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा.

Advertisement

कल का उपाय: सिद्धीविनायक गणनायक भगवान श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान करें. नम्रता बनाए रखें.

कन्या राशि: औद्योगिक कार्यों में आगे रहेंगे जातक, व्यावसायिक लाभ और कार्यविस्तार पर रहेगा जोर
कन्या राशि के जातक कल औद्योगिक कार्यों में काफी आगे रहेंगे. अपने लेनदेन के कार्यों को सूझबूझ से आगे बढ़ाएंगे.

कल आपके लिए आर्थिक अनुकूलन बना रहेगा. व्यावसायिक लाभ और कारोबार को संवारने की स्थिति काफी बेहतर होगी. पूरे उत्साह व अनुशासन से अपने कार्यों को गति देंगे.

विभिन्न वाणिज्यिक अवसरों को भुनाएंगे, जिससे आपकी आय का प्रतिशत बढ़ा हुआ रहेगा. कार्य व्यापार में आप पूरा साहस दिखाएंगे. पेशेवर विषयों में उत्साह से आगे बढ़ेंगे. हालांकि, उधार के लेनदेन से पूरी तरह बचें.

कल का उपाय: सिद्धीविनायक गणनायक भगवान श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान व प्रयोग करें. साहस बढ़ाएं.

तुला राशि: सत्ता और प्रशासन से संबंध होंगे मजबूत, पद और प्रभाव में होगी अच्छी वृद्धि
तुला राशि के जातकों के सत्ता और प्रशासन से संबंध काफी मजबूत होंगे. आपके सभी प्रबंधकीय कार्य पूरी तरह आपके पक्ष में बनेंगे.

कल आपको आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे, जिससे आपका उल्लेखनीय प्रदर्शन बना रहेगा. सहकर्मियों के साथ एक-दूसरे के प्रति समर्थन का भाव रखेंगे.

Advertisement

वरिष्ठों और अधिकारियों का पूरा सहयोग कल आपको मिलता रहेगा. करियर और व्यापार में अपनी योजनाओं को अच्छी गति देंगे, जिससे आपके पद और प्रभाव में वृद्धि होगी. चारों ओर सकारात्मकता बनी रहेगी.

कल का उपाय: सिद्धीविनायक गणनायक भगवान श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान व प्रयोग करें. वादा निभाएं.

वृश्चिक राशि: पेशेवर मित्रों का मिलेगा पूरा साथ, करियर और कारोबार की योजनाएं लेंगी गति
वृश्चिक राशि के जातक कल अपने पेशेवर मित्रों का पूरा साथ और समर्थन पाएंगे. आपका व्यक्तित्व काफी आकर्षक बना रहेगा.

विविध मामलों में पूरी सरलता से आगे बढ़ेंगे. भाग्य का पक्ष बेहतर बना रहने से करियर और कारोबार की योजनाएं अच्छी गति लेंगी. व्यावसायिक शिक्षा पर आपका जोर रहेगा.

लक्ष्य पर फोकस बढ़ेगा और किसी काम के सिलसिले में यात्रा संभव है. सहकर्मियों के साथ सहयोग पाएंगे. कारोबार में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा, जिससे साख मजबूत होगी.

कल का उपाय: सिद्धीविनायक गणनायक भगवान श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान करें. धर्म कार्य करें.

धनु राशि: बड़ों की सीख और सलाह पर दें विशेष ध्यान, सेहत के प्रति सजग रहना होगा जरूरी
धनु राशि के जातकों को कल अपने परिवार के बड़ों की सीख और सलाह पर विशेष ध्यान देना चाहिए. आपस में विश्वास बनाए रखें.

Advertisement

नीति नियमों पर आपका पूरा फोकस रहेगा. भावनात्मक चर्चा में सजगता रखेंगे और सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. विनय और विवेक से विपरीत स्थितियों को भी अपने अनुकूल कर लेंगे.

कार्यव्यवस्था का उल्लंघन करने से बचें और अपना रुटीन संवारें. किसी भी तरह की बहस और विवाद को टालें. सेहत के प्रति कल सजग रहें और लोगों पर बहुत जल्द भरोसा न करें.

कल का उपाय: सिद्धीविनायक गणनायक भगवान श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान करें. अंधविश्वास से बचें.

मकर राशि: घर-परिवार में बनी रहेगी सहजता, व्यापार के क्षेत्र में रहेंगे पूरी तरह प्रभावी
मकर राशि के जातकों के घर और परिवार में कल पूरी सहजता बनी रहेगी. उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में आप काफी प्रभावी रहेंगे.

सभी के साथ सहयोग और सहकार का भाव बनाए रखेंगे. अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. आपसी सामंजस्य पर बल देंगे और विवेकपूर्ण निर्णय लेंगे.

वाणिज्यिक संबंधों का आपको पूरा लाभ मिलेगा. पारिवारिक मामलों में उत्साह रखेंगे, जिससे आपकी नेतृत्व क्षमता संवर पाएगी. कल आप विविध कार्यों में अच्छी तेजी दिखाएंगे जिससे आपकी साख और सम्मान बढ़ेगा.

कल का उपाय: सिद्धीविनायक गणनायक भगवान श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान व प्रयोग करें. मिलकर रहें.

Advertisement

कुंभ राशि: कार्यक्षेत्र में बना रह सकता है अतिरिक्त दबाव, जोखिम लेने से पूरी तरह बचें जातक
कुंभ राशि के जातकों के लिए कल कार्यक्षेत्र में थोड़ी दबाव की स्थिति बनी रह सकती है. जिम्मेदार लोगों से अपनी भेंट मुलाकात बढ़ाएं.

हालात को देखते हुए सामंजस्य पर जोर दें और परिस्थिति के अनुरूप ही निर्णय लें. कामकाजी चर्चा और संवाद पर अपना फोकस बढ़ाएं. किसी भी तरह के अतिरिक्त दबाव और जोखिम से बचें.

मेहनत और लगन से आगे बढ़ें. पेशेवरों के लिए स्थिति सामान्य रहेगी. अनुभवियों से संपर्क बनाए रखें. स्वास्थ्य के प्रति कल सावधानी बरतें और कार्यों में लापरवाही से बचें.

कल का उपाय: सिद्धीविनायक गणनायक भगवान श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान व प्रयोग करें. सजगता बनाए रहें.

मीन राशि: मित्रों के साथ यात्रा पर जाने के बनेंगे योग, परीक्षा प्रतियोगिता में बेहतर बने रहेंगे जातक
मीन राशि के जातक कल अपने प्रिय मित्रों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं. करीबियों का पूरा समर्थन बना रहेगा.

कारोबार में सफलता का प्रतिशत काफी बेहतर रहेगा. परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्र कल बेहतर प्रदर्शन करेंगे. तथ्यों पर अधिक ध्यान देंगे.

सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे और व्यक्तिगत संबंधों में सहजता बनी रहेगी. कल लाभ का प्रतिशत बढ़ा हुआ रहेगा. प्रिय व्यक्ति के साथ सुखद समय बिताएंगे और बौद्धिक स्पष्टता बनी रहेगी.

कल का उपाय: सिद्धीविनायक गणनायक भगवान श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान करें. तेजी बनाए रखें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement