scorecardresearch
 

Kal ka rashifal 14 july 2026: आषाढ़ अमावस्या पर कुंभ राशि वाले पाएंगे आर्थिक लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

Kal ka rashifal 14 july 2026: अपने लक्ष्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की सोच रहेगी. कार्यक्षेत्र की प्रतिस्पर्धा में विशेष रुचि लेंगे. अपनी कार्यगति में तेजी बनाए रखेंगे, जिससे आपके विविध प्रयास बेहतर होंगे.

Advertisement
X
कल का राशिफल (Photo: ITG)
कल का राशिफल (Photo: ITG)

मेष राशि: वाणिज्यिक विषयों पर रहेगा विशेष जोर, तेजी से बढ़ेंगे अपने लक्ष्य की ओर
मेष राशि के जातकों का आज वाणिज्यिक विषयों पर विशेष जोर होगा. आप पूरी तेजी से अपने तय लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे.

बाजार और कार्यक्षेत्र में अपना लाभ और प्रभाव मजबूती से बनाए रखेंगे. आपकी सहकारिता में अच्छी वृद्धि होगी और विविध मामले अच्छे से संवरेंगे. आप अपने जीवन में बड़ों का आदर सम्मान हमेशा बनाए रखेंगे. आपको चारों तरफ से शुभ सूचनाएं मिलेंगी. आपके संपर्क और संवाद से जुड़े सभी कार्य आसानी से सधेंगे.

आप इच्छित परिणामों से पूरी तरह उत्साहित रहेंगे. विभिन्न परिस्थितियां आपके पूरी तरह अनुकूल रहेंगी. आज आप सबको साथ लेकर चलेंगे और अपने विविध प्रयासों में सक्रियता बनाए रखेंगे. आपके मन की आशंकाओं में बड़ी कमी आएगी, जिससे बंधुत्व भाव बल पाएगा और अपने संबंधियों से सामंजस्य बढ़ेगा.

शुभ अंक: 3, 5, 6 और 9

शुभ रंग: मिर्ची लाल

आज का उपाय: भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करने वाले महावीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी सिंदूर से चोला चढ़ाएं. तेजी रखें.

Advertisement

वृष राशि: बचत के प्रयासों को मिलेगा बेहतरीन बढ़ावा, धन संपत्ति के संरक्षण में होगी वृद्धि
वृष राशि के जातकों के बचत के प्रयासों को आज बेहतरीन बढ़ावा मिलेगा. आप समाज और कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ अपने मधुर संबंध मजबूती से बनाए रखेंगे.

अपने कार्य और व्यवसाय की स्थिति में पहले से काफी बेहतर बने रहेंगे. आप अपनी धन संपत्ति के संरक्षण को तेजी से बढ़ाएंगे. आज आपके घर पर किसी प्रिय अतिथि का आगमन होना पूरी तरह संभव है. आपको बाजार से काफी आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे.

अपने विविध मामलों में भरपूर उत्साह दिखाएंगे. आपकी साज-सवार में रुचि लगातार बनी रहेगी. आपके आर्थिक मामलों को अच्छी गति मिलेगी. जीवन में भव्यता और साज-संवार बनी रहेगी. आप किसी उत्सव से जुड़ेंगे और भेंट के नए अवसर बनेंगे. अपनों का आदर सम्मान बनाए रखेंगे जिससे कार्यों में सहजता आएगी.

शुभ अंक: 4, 5, 6 और 9

शुभ रंग: गौ घृत के समान

आज का उपाय: भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करने वाले महावीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी सिंदूर से चोला चढ़ाएं. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. पहल बढ़ाएं.

मिथुन राशि: घर में आपसी संवाद को तेजी से बढ़ाएंगे जातक, महत्वपूर्ण मामलों में आएगी तेजी
मिथुन राशि के जातक आज अपने घर में आपसी संवाद को तेजी से बढ़ाएंगे. आपके सभी महत्वपूर्ण मामलों में अच्छी तेजी आएगी.

Advertisement

अपने कार्य और व्यापार में हमेशा नवीनता और अनुशासन रखेंगे. आपके मन में कामकाजी विस्तार का भाव मजबूती से बना रहेगा. आप अपनी सूझबूझ से अपने जीवन स्तर में अच्छा सुधार ला पाएंगे. विभिन्न मामलों में अपना धैर्य और सहजता मजबूती से बनाए रखेंगे.

आपके सृजन कार्य संवार पर रहेंगे. करियर और व्यापार की स्थिति में बड़ा सुधार आएगा. अपने संपर्क और संवाद को अच्छे से संवार पाएंगे. कार्यक्षेत्र में नया नवाचार बनाए रखेंगे. आपके निजी विषयों में अच्छी सक्रियता आएगी. अपनी भावनाओं पर पूरा नियंत्रण रखेंगे और घर में हर्ष व आनंद का माहौल बना रहेगा.

शुभ अंक: 4, 5 और 9

शुभ रंग: गुड़ समान

आज का उपाय: भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करने वाले महावीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी सिंदूर से चोला चढ़ाएं. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. नवाचार बढ़ाएं.

कर्क राशि: कार्य व्यापार की गति बनी रहेगी सामान्य, कोर्ट-कचहरी और न्याय के विषयों पर रहेगा जोर
कर्क राशि के जातकों के कार्य और व्यापार की गति आज पूरी तरह साधारण बनी रहेगी. महत्वपूर्ण चर्चा, संवाद और बड़े निर्णय लेने में आपके मन में थोड़ा संकोच बना रहेगा.

अपने पुराने रिश्तों को जोड़ने का प्रयास तेजी से बढ़ाएंगे. पेशेवर लोगों में आज कुछ सहज मतभेद उभर सकते हैं. अपने विदेशी मामलों को बेहतर बनाए रखेंगे. आपका मुख्य जोर अपने संबंधों को संवारने पर होगा. हमेशा अपने बड़प्पन से काम लें.

Advertisement

आपके मन में त्याग व सहयोग की भावना बढ़ेगी. समाज में सभी का पूरा सम्मान रखेंगे, हालांकि आपका लाभ साधारण रहेगा. कामकाज में धैर्य और अनुशासन बढ़ाएं. नीति और नियम के अनुसार ही कार्य करें. आज कोर्ट कचहरी और न्याय के विषयों पर विशेष जोर रखें.

शुभ अंक: 2, 4, 5 और 9

शुभ रंग: मूनलाइट

आज का उपाय: भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करने वाले महावीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी सिंदूर से चोला चढ़ाएं. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. दिखावा न करें.

सिंह राशि: आर्थिक मामलों में सफलता का प्रतिशत रहेगा ऊंचा, व्यापार में बनी रहेगी मजबूती
सिंह राशि के जातकों के आर्थिक मामलों में आज सफलता का प्रतिशत काफी ऊंचा रहेगा. आपके प्रतिभा का प्रदर्शन पहले से बेहतर बना रहेगा.

आपके कारोबार में अच्छी मजबूती रहेगी. चर्चा और संवाद में आपका उत्साह लगातार बना रहेगा. आप हर कार्य में पूरी सक्रियता से काम लेंगे. अपने मित्रों से संबंध अच्छे से सुधार पाएंगे. आज आप सबको साथ लेकर चलेंगे और आपकी पेशेवरता में बढ़त बनी रहेगी.

आपका दैनिक रुटीन संवरेगा, जिससे रास्ते के अवरोध स्वतः दूर होंगे. आपके चहुंओर इच्छित परिणाम बनेंगे. अपनी वाणिज्यिक गतिविधियों में विशेष रुचि लेंगे. प्रतिस्पर्धा का भाव बनाए रखेंगे और विभिन्न मामलों में निरंतरता बनी रहेगी. आपका साहस हमेशा बढ़ा हुआ रहेगा.

Advertisement

शुभ अंक: 1, 4, 5 और 9

शुभ रंग: गेरुआ

आज का उपाय: भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करने वाले महावीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी सिंदूर से चोला चढ़ाएं. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. बड़प्पन रखें.

कन्या राशि: वाणिज्यिक लाभ पर फोकस बनाए रखेंगे जातक, शासन-प्रशासन के मामले होंगे हल
कन्या राशि के जातकों का पूरा ध्यान आज वाणिज्यिक लाभ पर मजबूती से बना रहेगा. शासन और प्रशासन से जुड़े आपके पुराने मामले आसानी से हल होंगे.

अपने कारोबारी स्तर को हमेशा ऊंचा बनाए रखेंगे. बाजार से आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. आपके कार्यक्षेत्र के जिम्मेदारों से भेंट के कई बेहतरीन अवसर बनेंगे. प्रबंधकीय अनुकूलन बना रहेगा. अपने कार्यक्षेत्र के विस्तार पर फोकस तेजी से बढ़ाएंगे, जिससे आपकी साख में वृद्धि होगी.

आपके समकक्ष व वरिष्ठ सभी सहयोगी होंगे. कामकाज में पूरी सहजता रहेगी. लोगों पर जल्द भरोसा नहीं करेंगे और उचित अवसर देखकर ही अपनी प्रतिक्रिया देंगे. सरकार से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी.

शुभ अंक: 4, 5, 6 और 9

शुभ रंग: खाकी

आज का उपाय: भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करने वाले महावीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी सिंदूर से चोला चढ़ाएं. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. सहयोग रखें.

तुला राशि: उद्योग व्यापार में मिलेगी बड़ी सफलता, आय के बन सकते हैं नए स्रोत
तुला राशि के जातकों को आज अपने उद्योग और व्यापार में बड़ी सफलता मिलेगी. आपके महत्वपूर्ण प्रयास उचित दिशा में मजबूत बल पाएंगे.

Advertisement

आपके जीवन में सकारात्मकता लगातार बढ़त पर रहेगी. दीर्घकालिक योजनाएं अच्छे से आकार लेंगी. किसी महत्वपूर्ण भेंटवार्ता में सहयोग पाएंगे. आपके श्रेष्ठ कार्यों की सुंदर रूपरेखा बनेगी. अपने लक्ष्य को पाने में हमेशा आगे रहेंगे.

पेशेवर परिणाम पूरी तरह आपके पक्ष में बनेंगे, जिससे पुण्यार्जन में वृद्धि होगी. शासन के सभी कार्य आसानी से बनेंगे और अपनी योजनाएं आगे बढ़ाएंगे. आपका आस्था और आत्मविश्वास बढ़ेगा. आय के नए स्रोत बनेंगे, रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है और कला कौशल संवार पर बने रहेंगे.

शुभ अंक: 4, 5, 6 और 9

शुभ रंग: शहद समान

आज का उपाय: भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करने वाले महावीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी सिंदूर से चोला चढ़ाएं. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. आस्था बढ़ाएं.

वृश्चिक राशि: शारीरिक गतिविधियों में रखें पूरी सहजता, सेहत पर ध्यान देना होगा जरूरी
वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपनी शारीरिक गतिविधियों में पूरी सहजता रखनी होगी. अपनी सेहत पर ध्यान तेजी से बढ़ाएं.

अपने व्यक्तिगत विषयों के प्रति आपकी गंभीरता लगातार बनी रहेगी. महत्वपूर्ण कार्यों में अपनी पेशेवरता बनाए रखें. आप अपनी गोपनीय गतिविधियों में रुचि बढ़ाएंगे. जीवन में मिलने वाले संकेतों को भूलकर भी अनदेखा न करें. अपने अधिकारियों की आज्ञा का पालन बनाए रखेंगे.

Advertisement

आज कुछ शारीरिक दोष उभर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें. बड़ों का सानिध्य रखेंगे और परिजनों का पूरा सहयोग होगा. स्वजनों का साथ और समर्थन बना रहेगा. कुल परिवार के लोगों से हमेशा करीबी रखेंगे और मन में बड़प्पन का भाव रखेंगे, क्योंकि आकस्मिकता बनी रहेगी.

शुभ अंक: 5, 6 और 9

शुभ रंग: गहरा लाल

आज का उपाय: भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करने वाले महावीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी सिंदूर से चोला चढ़ाएं. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. सावधानी बढ़ाएं.

धनु राशि: उद्योग और व्यापार पर रहेगा मुख्य फोकस, पद और प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि
धनु राशि के जातक आज सभी मामलों में अपने अपनों व परिचितों का साथ मजबूती से बनाए रहेंगे. आप दूसरों के लिए अच्छे मित्र व सहयोगी साबित होंगे.

आपका पूरा फोकस अपने उद्योग और व्यापार पर होगा. आज समाज के महत्वपूर्ण लोगों से भेंट के अवसर तेजी से बढ़ेंगे, जिससे आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आपका जीवनसाथी अपेक्षित प्रदर्शन करेगा. जीवन के स्थायित्व को मजबूत बल मिलेगा.

अपने कार्यों में अच्छी सक्रियता लाएंगे और योजनाओं में गति बनाए रखेंगे. औद्योगिक मामले अच्छे से संवारेंगे. अपने निजी संबंध संवार पाएंगे, जिससे पारिवारिक रिश्तों को मजबूती मिलेगी और उपलब्धियां आपका उत्साह बढ़ाएंगी.

शुभ अंक: 3, 6 और 9

शुभ रंग: सिंदूरी लाल

आज का उपाय: भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करने वाले महावीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी सिंदूर से चोला चढ़ाएं. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. साहचर्य बढ़ाएं.

मकर राशि: वाणिज्य विषयों में सजगता बढ़ाना होगा जरूरी, नियमों का हमेशा करें सम्मान
मकर राशि के जातकों को आज अपने वाणिज्य विषयों में विशेष सजगता बढ़ानी होगी. कार्यस्थल पर अपना पेशेवर भरोसा मजबूती से बनाए रखेंगे.

अपने सभी पेशेवर कार्यों को गति देंगे. नीति और नियम का पूरा सम्मान करेंगे. अपने समकक्षों पर पूरा भरोसा बनाए रखेंगे. अपने दैहिक संकेतों के प्रति भूलकर भी लापरवाह न हो. अपने आपसी संबंधों में सजगता से आगे बढ़ेंगे.

पैसों के लेनदेन पर पूरा ध्यान देंगे और सकारात्मक सोच से काम लेंगे. पूरी सक्रियता से आपके कार्य सधेंगे. नौकरीपेशा लोग बेहतर प्रदर्शन बनाए रहेंगे. स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाएंगे और कार्ययोजनाओं पर अमल बढ़ाकर परिणाम अपने पक्ष में बनाए रखेंगे.

शुभ अंक: 4, 5, 8 और 9

शुभ रंग: गहरा भूरा

आज का उपाय: भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करने वाले महावीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी सिंदूर से चोला चढ़ाएं. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. जिद छोड़े.

कुंभ राशि: चर्चा और संवाद में बना रहेगा उत्साह, आर्थिक लाभ के मिलेंगे बेहतर अवसर
कुंभ राशि के जातक आज अपनी चर्चा में पूरा उत्साह बनाए रखेंगे. आपके मित्रों से आपकी करीबी तेजी से बढ़ेगी.

आपके लिए भ्रमण और मनोरंजन के बेहतरीन अवसर निर्मित होंगे. आर्थिक लाभ के कई अच्छे अवसर बढ़ेंगे. अपने लक्ष्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की सोच रहेगी. कार्यक्षेत्र की प्रतिस्पर्धा में विशेष रुचि लेंगे. अपनी कार्यगति में तेजी बनाए रखेंगे, जिससे आपके विविध प्रयास बेहतर होंगे.

सभी नीति-नियमों का पूरी तरह पालन करेंगे. अपने शैक्षिक कार्यों में उत्साह बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा. करियर और व्यापार में तार्किकता बनाए रखेंगे, जिससे सबका साथ और विश्वास हासिल होगा. चहुंओर अनुकूलता मजबूती से बनी रहेगी.

शुभ अंक: 4, 5, 8 और 9

शुभ रंग: गेंहुंआ

आज का उपाय: भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करने वाले महावीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी सिंदूर से चोला चढ़ाएं. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. अनुभवी का सम्मान करें.

मीन राशि: निजी मामलों में धैर्य से काम लेना होगा हितकर, आवेश और उत्साह की अति से बचें
मीन राशि के जातकों को आज अपने निजी मामलों में पूरी तरह धैर्य से काम निकालने का प्रयास करना चाहिए. किसी भी चर्चा में जल्दबाजी करने से बचें.

समाज और कार्यक्षेत्र में लोगों से अपना संवाद लगातार बनाए रखेंगे. प्रबंधन के सभी विषयों में आपकी सफलता बढ़ेगी. विविध प्रयासों में पूरी तरह प्रभावी रहेंगे. आपका आर्थिक कार्य और व्यापार संवार पर रहेगा. पेशेवर संबंधों को अच्छी मजबूती मिलेगी.

अपने अपनों की बातों को भूलकर भी अनदेखा नहीं करेंगे. मन में किसी भी प्रकार की आशंकाओं में नहीं आएं. उच्च संस्कार और परंपराएं निभाएंगे. भवन एवं वाहन से जुड़े मामले हल होंगे, लेकिन अति उत्साह और आवेश से बचेंगे. आपके निजी मामले पूर्ववत् बने रहेंगे.

शुभ अंक: 3, 6 और 9

शुभ रंग: सोने के समान

आज का उपाय: भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करने वाले महावीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी सिंदूर से चोला चढ़ाएं. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. भावावेश से बचें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement