scorecardresearch
 

Yogini Ekadashi 2026: 11 या 12 जुलाई, कब होगा योगिनी एकादशी का पारण, नोट करें व्रत खोलने का शुभ मुहूर्त

Yogini Ekadashi 2026: आज योगिनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है, जो पापों से मुक्ति और सुख-समृद्धि के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. अगर आपने व्रत रखा है तो पारण का सही समय जानना जरूरी है. जानें 11 और 12 जुलाई 2026 के पारण मुहूर्त और इससे जुड़े खास नियम.

Advertisement
X
इस मुहूर्त में करें योगिनी एकादशी का पारण (Photo: ITG)
इस मुहूर्त में करें योगिनी एकादशी का पारण (Photo: ITG)

Yogini Ekadashi 2026: आज योगिनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. योगिनी एकादशी हिंदू धर्म में बेहद कल्याणकारी और महत्वपूर्ण एकादशी मानी गई है. आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की इस एकादशी का महत्व स्वयं भगवान कृष्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर को बताया था. शास्त्रों के अनुसार, जाने-अनजाने में हुए पापों के प्रायश्चित और शारीरिक कष्टों से मुक्ति के लिए इस व्रत का महत्व सबसे ऊपर माना गया है. इसके अलावा, अगर आपने योगिनी एकादशी का व्रत रखा है तो व्रत पारण का मुहूर्त भी आपका जानना जरूरी है. तो आइए जानते हैं योगिनी एकादशी के व्रत पारण की तिथि और टाइमिंग क्या रहेगी. 

शनिवार यानी 11 जुलाई 2026 को व्रत खोलने वालों के लिए पारण मुहूर्त

यदि आपने 10 जुलाई, शुक्रवार को एकादशी का उपवास रखा है, तो आपका पारण 11 जुलाई, शनिवार को होगा. पारण का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 50 मिनट से शाम 04 बजकर 36  मिनट तक रहेगा. जिसकी अवधि 2 घंटे 46 मिनट की रहेगा. 

रविवार यानी 12 जुलाई 2026 को व्रत खोलने वालों के लिए पारण मुहूर्त

वैष्णव संप्रदाय या जिन्होंने 11 जुलाई, शनिवार को एकादशी का व्रत रखा है, वे अपना पारण 12 जुलाई, रविवार को करेंगे. जिसका
शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 32 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 18 बजे मिनट तक रहेगा. जिसकी अवधि 2 घंटे 46 मिनट की रहेगी.

पारण से जुड़े महत्वपूर्ण नियम

तुलसी दल और जल- पारण करते समय सबसे पहले भगवान विष्णु को चढ़ाए गए चरणामृत, तुलसी के पत्ते या सात्विक अन्न से व्रत खोलना चाहिए.

Advertisement

ब्राह्मण भोजन या दान- पारण करने से पहले किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को सीधे का दान निकालना या उन्हें भोजन कराना अत्यंत फलदायी माना जाता है.

योगिनी एकादशी की तिथि

द्रिक पंचांग के अनुसार, एकादशी की तिथि 10 जुलाई यानी आज सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर शुरू हो चुकी है और तिथि का समापन 11 जुलाई यानी कल सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर होगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement