scorecardresearch
 

Trigrahi Yog 2026: सूर्य-बुध-गुरु का त्रिग्रही योग, 16 जुलाई से इन 4 राशियों के अच्छे दिन शुरू

16 जुलाई को ग्रहों का एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है. इस दिन सूर्य, गुरु, और बुध ग्रह कर्क राशि में एकसाथ आकर त्रिग्रही योग का निर्माण करने वाले हैं. आइए जानते हैं कि यह दुर्लभ संयोग किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है.

Advertisement
X
तीन मजबूत ग्रहों का यह संगम चार राशियों के लिए शुभ बताया जा रहा है. (Photo: ITG)
तीन मजबूत ग्रहों का यह संगम चार राशियों के लिए शुभ बताया जा रहा है. (Photo: ITG)

जुलाई के महीने में ग्रहों का एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है. ज्योतिष गणना के अनुसार, जुलाई में कर्क राशि में तीन बड़े ग्रहों की युति बनने वाली है. ग्रहों के राजकुमार बुध और देवगुरु बृहस्पति पहले से कर्क राशि में विराजमान हैं. जबकि 16 जुलाई को ग्रहों के राजा सूर्य भी इसी राशि में विराजमान हो जाएंगे. तीन मजबूत ग्रहों का यह संगम चार राशियों के लिए शुभ बताया जा रहा है. आइए जानते हैं कि यह त्रिग्रही योग किन चार राशियों को लाभ देने जा रहा है.

वृष राशि
जुलाई का महीना वृष राशि के जातकों के लिए प्रतिष्ठा और आर्थिक मजबूती लेकर आ सकता है. करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे और नौकरी के साथ-साथ व्यापार में भी लाभ मिलने की संभावना रहेगी. लंबे समय से रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. परिवार और मित्रों का सहयोग भी पूरे महीने आपके साथ बना रहेगा, जिससे महत्वपूर्ण फैसले लेना आसान हो सकता है.

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए जुलाई मेहनत का सकारात्मक परिणाम देने वाला महीना रहेगा. करियर और कारोबार में धीरे-धीरे स्थिति मजबूत होगी. आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं. इस दौरान खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने में भी सफलता मिलेगी. यदि आप योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ते हैं तो महीने के अंत तक अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं.

Advertisement

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए जुलाई नए अवसर लेकर आ सकता है. नौकरी और व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है और यात्रा के योग भी बनेंगे. यदि आलस्य छोड़कर पूरी मेहनत के साथ अपने लक्ष्य पर काम करेंगे तो सफलता मिलने की संभावना और अधिक मजबूत होगी.

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए जुलाई मेहनत का प्रतिफल दिलाने वाला महीना रहेगा. लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. नौकरी करने वाले लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखने की सलाह है. वहीं, व्यापार से जुड़े लोगों को अपने कारोबार में अधिक समय देने से लाभ मिलने की संभावना रहेगी. नियमित प्रयास इस महीने आपकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी साबित हो सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement