12 अगस्त 2026 को कर्क राशि में सूर्य ग्रहण लगने वाला है. यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जिसका प्रभाव वृषभ राशि पर भी मुख्य रूप से दिखाई दे सकता है. इसका असर आपके पारिवारिक जीवन, मानसिक संतुलन और पेशेवर मोर्चे पर दिखाई दे सकता है. ज्योतिषविदों का कहना है कि ग्रहण काल से 15 दिन पहले और 15 दिन बाद तक आपको सतर्कता बरतनी होगी. खासतौर पर पेशवर मोर्चे पर लाभ के लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी.
घर-परिवार को प्राथमिकता
इस दौरान घर और परिवार से जुड़े मामलों पर आपका ध्यान अधिक रह सकता है. घर का माहौल शांत और सकारात्मक बनाने की इच्छा बढ़ सकती है. कुछ लोग घर की सजावट या घरेलू व्यवस्था में बदलाव करने का मन बना सकते हैं. भवन निर्माण या घर की मरम्मत की इच्छा भी जाग सकती है. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने और रिश्तों को मजबूत करने की कोशिश भी बढ़ सकती है.
मन की बात दबाने से बचें
यह समय आपके लिए भावनाओं को समझने का है. लंबे समय से मन में चल रही बातें अब सामने आ सकती हैं. अपनी बातों को दबाने के बजाए सही तरीके से व्यक्त करना बेहतर रहेगा. किसी करीबी से खुलकर बातचीत करने से मन हल्का महसूस हो सकता है. ईमानदार संवाद कई गलतफहमियों को भी दूर करने में आपकी मदद कर सकता है.
कामयाबी के लिए मेहनत जरूरी
भावनात्मक पहलू मजबूत रहने के साथ-साथ काम पर भी पूरा ध्यान देना होगा. केवल योजनाएं बनाना काफी नहीं होगा. सफलता के लिए लगातार प्रयास भी करना पड़ेगा. अगर आप अपने काम में पूरी लगन दिखाएंगे तो बेहतर परिणाम मिलने की संभावना बढ़ सकती है. इस समय जिम्मेदारियों से पीछे हटने के बजाय उन्हें गंभीरता से निभाना जरूरी रहेगा.
क्या रखें ध्यान?
ग्रहण के दौरान अपने परिवार, रिश्तों और मानसिक स्थिति पर विशेष ध्यान दें. मन में कोई बात हो तो उसे दबाकर न रखें. काम में निरंतर मेहनत करते रहें और भावनात्मक फैसले लेने से पहले शांत मन से सोचें. आपकी राशि का स्वामी शुक्र है. करीब एक महीने तक शुक्रवार को घर की उत्तर दिशा दीपक जलाएं और शुक्र देव के मंत्रों का जाप करें.