scorecardresearch
 

सावधान! सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से 5 राशियों के जीवन में मचेगी हलचल, तुरंत करें ये उपाय!

Surya Gochar 2026: सूर्य का कर्क राशि में गोचर कई राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है. सूर्य-राहु का षडाष्टक योग और गुरु का अस्त होना 5 राशियों के करियर व पारिवारिक जीवन पर असर डालेगा. जानें कौन सी हैं ये राशियां और ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए प्रभावी ज्योतिषीय उपाय.

Advertisement
X
16 जुलाई 2026 की रात 11:39 बजे सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश के साथ ही ग्रहों की जटिल स्थिति बन रही है.
16 जुलाई 2026 की रात 11:39 बजे सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश के साथ ही ग्रहों की जटिल स्थिति बन रही है.

Surya Gochar 2026: सूर्य ने कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है. खगोलीय दृष्टि से यह गोचर काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके साथ ही ग्रहों की एक जटिल स्थिति बनी है.  सूर्य और राहु के बीच षडाष्टक योग, केतु के साथ द्विद्वादश योग और गुरु का अस्त होना ये सभी परिस्थितियां मिलकर पांच राशियों के लिए चुनौतियों का दौर लेकर आ रही हैं. 

इन राशियों पर रहेगा प्रतिकूल प्रभाव
वृषभ राशि: सामान्यतः यह गोचर आपके लिए अच्छा है, लेकिन भाई-बहनों के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. 

सलाह: आर्थिक मामलों में शॉर्टकट लेने से बचें.  निरंतर मेहनत पर भरोसा रखें.

उपाय: रोजाना जल में कुमकुम मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें. केसर या लाल चंदन का तिलक लगाएं. 

मिथुन राशि: आपको अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखने की जरूरत है.  पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं . कार्यस्थल पर भी सावधानी जरूरी है. 

सलाह: बातचीत में संयम बरतें ताकि बेवजह के विवादों से बचा जा सके. 

उपाय: प्रत्येक रविवार मंदिर में दीपक जलाएं. लाल या नारंगी वस्त्र धारण करें. 

सिंह राशि: आपके लिए यह समय तनावपूर्ण हो सकता है.  काम का दबाव और भावनात्मक उतार-चढ़ाव आपको परेशान कर सकते हैं. 

सलाह: अनावश्यक चिंताओं को खुद पर हावी न होने दें. 

Advertisement

उपाय: रविवार को बंदरों को गुड़-चना खिलाएं.  जरूरतमंदों को भोजन कराएं. 

मकर राशि: पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाना एक बड़ी चुनौती होगा.  बिजनेस और लाइफ पार्टनर के साथ अहंकार से बचें. 

सलाह: भावनात्मक रूप से स्वयं को मजबूत रखें. 

उपाय: प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें. तांबे के बर्तनों का दान करें.

कुंभ राशि: यह गोचर आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ टकराव हो सकता है .जिम्मेदारियों का बोझ अधिक महसूस होगा. 

सलाह: चुनौतियों पर फोकस करें, धैर्य बनाए रखें.

उपाय: जल में लाल फूल, रोली और अक्षत डालकर "ॐ घृणि सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करते हुए सूर्य को जल अर्पित करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement