scorecardresearch
 
Advertisement
ट्रेंडिंग

मलबे में समाई बस्तियां, कई मंजिला घर भी मिट्टी में दबे! देखें- नेपाल फ्लैश फ्लड के बाद ये तस्वीरें

Nepal flash flood
  • 1/7

नेपाल में आए फ्लैश फ्लड ने वहां भारी तबाही मचाई है. तबाही के बाद का मंजर तो और भी खौफनाक है. ऊपर पहाड़ों से ऊफनाती नदी की प्रचंड धार जब नीचे आई तो अपने साथ सिर्फ पानी नहीं, बल्कि भारी मात्रा में कीचड़ और मलबा भी साथ लेकर आई. अब हर तरफ बस कीचड़ ही कीचड़ है. (Photo - AP)
 

Nepal flash flood
  • 2/7

नेपाल के रसुवा जिले में हर तरफ अब कीचड़ भर चुका है. नेपाल के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 750 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं. अब पता नहीं इनमें से कितने लोग इन मलबों और कीचड़ के अंदर जिंदगी की जंग लड़ रहे हों या हार गए हो. (Photo - Reuters)
 

Nepal flash flood
  • 3/7

घर, बिल्डिंग, मंदिर, मकान, गांव, बस्ती, कस्बे सब कुछ कई फीट ऊंची कीचड़ में धंसी हुई हैं. नदियों में पानी नहीं सिर्फ मिट्टी और कीचड़ है और इनके अंदर दबी कई गुमनाम जिंदगियां हैं. (Photo - AP)
 

Advertisement
Nepal flash flood
  • 4/7

बाढ़ के बाद ऐसे- ऐसे दृश्य सामने आए हैं, जिसे देख कलेजा मुंह को आ जाए. कई ऐसे घर हैं, जो पूरी तरह से कीचड़ में धंस चुकी है. सिर्फ उनकी छतें दिखाई दे रही हैं. ऐसे सैकड़ों घर हैं. इन्हें देखकर किस पैमाने पर तबाही मची होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. (Photo - Reuters)
 

Nepal flash flood
  • 5/7

कुछ तीन- चार मंजिला घर भी पूरी तरह से कीचड़ और मलबे के अंदर दब गए हैं. अब ऐसे में अंदर लोग किस हालत में होंगे, ये आप सोच सकते हैं. ऐसे घरों में सारे समान के साथ- साथ लोगों की जिंदगियां भी तबाह हो गई है. (Photo - AFP)
 

Nepal flash flood
  • 6/7

नेपाल में आए विनाशकारी फ्लैश फ्लड में करीब 175 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 750 से अधिक लोग अब भी लापता हैं. बाढ़ की वजह से सिर्फ गांव- कस्बे ही तबाह नहीं हुए हैं. ट्रांसपोर्टेशन और कम्युनिकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है. (Photo - AFP)
 

Nepal flash flood
  • 7/7

रेस्क्यू के दौरान हेलीकॉप्टर से ली गई नीचे की तस्वीरों में ऐसे मंजर नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि लोगों ने नदी के बीच घर बना लिया था. क्योंकि, जहां बड़ी- बड़ी इमारतें बनी थी, वो अब नदी के बीच कीचड़ और मटमैले पानी से घिरी हुई दिखाई दे रही है. (Photo - AFP)

Advertisement
Advertisement