scorecardresearch
 

Rahu Gochar 2026: 31 मई को शतभिषा नक्षत्र में राहु का प्रवेश, 3 राशियों को खूब मिलेगा पैसा!

Rahu Gochar 2026: साल 2026 में राहु का शतभिषा नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश बड़ा बदलाव लाएगा. इस गोचर से मेष, मिथुन और कुंभ राशि के जातकों को बंपर धन लाभ, करियर में तरक्की और आकस्मिक सफलता मिलेगी. जानें अपनी राशि पर इसका पूरा प्रभाव और राहु दोष शांति के अचूक ज्योतिषीय उपाय.

Advertisement
X
राहु गोचर के लाभ
राहु गोचर के लाभ

Rahu Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में मायावी और रहस्यमयी माने जाने वाले ग्रह राहु का गोचर हमेशा जीवन में अचानक और अप्रत्याशित बदलाव लेकर आता है.  31 मई को  राहु देव अपनी चाल बदलते हुए शतभिषा नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं. शतभिषा राहु का स्वयं का नक्षत्र है, और इसके प्रथम चरण में आने से राहु की शक्ति कई गुना बढ़ जाती है. 

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, राहु का यह नक्षत्र परिवर्तन देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जीवन पर गहरा असर डालेगा. लेकिन 3 भाग्यशाली राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस गोचर के दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, आकस्मिक धन लाभ होगा और करियर में ऊंची उड़ान भरने का मौका मिलेगा. आइए जानते हैं उन भाग्यशाली राशियों के बारे में और साथ ही राहु के नकारात्मक प्रभाव से बचने के महाउपाय.

1. मेष राशि (Aries): 
मेष राशि के जातकों के लिए राहु का यह नक्षत्र गोचर बेहद फलदायी रहने वाला है. आपके कार्यक्षेत्र में लंबे समय से अटके हुए काम अचानक गति पकड़ेंगे. 

करियर व व्यापार: नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति (Promotion) के साथ-साथ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापारियों के लिए मुनाफे के नए मार्ग खुलेंगे.

आर्थिक पक्ष: आपकी आय के स्रोतों में वृद्धि होगी,  पुराना फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है.

Advertisement

2. मिथुन राशि (Gemini): 
मिथुन राशि के जातकों के लिए राहु का शतभिषा नक्षत्र में आना उनके पराक्रम और प्रभाव को बढ़ाने वाला साबित होगा.

सफलता: आप अपनी वाकपटुता और बुद्धि के बल पर समाज और कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान बनाएंगे. शत्रु परास्त होंगे.

पारिवारिक जीवन: परिवार में चल रहे पुराने विवाद समाप्त होंगे, आपको भाई-बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा.

3. कुंभ राशि (Aquarius)
चूंकि शतभिषा नक्षत्र कुंभ राशि के अंतर्गत ही आता है, इसलिए इस गोचर का सबसे सीधा और बड़ा सकारात्मक प्रभाव आपको देखने को मिलेगा.

अचानक लाभ: शेयर मार्केट, लॉटरी या पैतृक संपत्ति के जरिए अचानक भारी गुप्त धन मिलने के मजबूत योग बन रहे हैं.

विदेश यात्रा: जो जातक लंबे समय से विदेश जाने या वहां व्यापार सेटल करने की योजना बना रहे थे, उनकी यह इच्छा इस अवधि में पूरी हो सकती है. 

राहु के अशुभ प्रभाव से बचने के अचूक उपाय
यदि आपकी कुंडली में राहु कमजोर स्थिति में हैं या इस गोचर से आपको मानसिक तनाव और भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, तो ये उपाय अवश्य करें:

दुर्गा चालीसा का पाठ: राहु देव को शांत करने के लिए देवी दुर्गा की आराधना सबसे अचूक मानी जाती है. नियमित रूप से दुर्गा चालीसा का पाठ करने से जीवन की अनिश्चितताएं दूर होती हैं. 

Advertisement

पक्षियों को सात प्रकार का अनाज (सतनाजा) खिलाएं: प्रतिदिन सुबह पक्षियों को सात तरह का अनाज मिलाकर खिलाने से राहु का नकारात्मक प्रभाव धीरे-धीरे समाप्त हो जाता है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं.

भैरव बाबा की पूजा और काले कुत्ते को भोजन: शनिवार के दिन भगवान भैरव के मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं. इसके साथ ही काले कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलाने से राहु दोष से तुरंत राहत मिलती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement