scorecardresearch
 

Diwali 2026: दिवाली की शाम इतने बजे से शुरू होगी लक्ष्मी पूजा,1 घंटे 56 मिनट का शुभ मुहूर्त

Diwali 2026 Lakshmi Puja Muhurat: आज शाम मां लक्ष्मी की पूजा के लिए सिर्फ 1 घंटा 56 मिनट का शुभ समय मिलेगा. जानें पूजा का सही मुहूर्त, अमावस्या तिथि और पूजन विधि.

Advertisement
X
 जानें पूजा का सही मुहूर्त, अमावस्या तिथि और पूजन विधि.
जानें पूजा का सही मुहूर्त, अमावस्या तिथि और पूजन विधि.

Diwali 2026: दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व माना जाता है.  मान्यता है कि प्रदोष काल में विधि-विधान से लक्ष्मी-गणेश की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है.  इस साल दिवाली 8 नवंबर, रविवार को मनाई जा रही है.  अगर आप भी आज मां लक्ष्मी की पूजा करने की तैयारी कर रहे हैं तो सही मुहूर्त जरूर नोट कर लें.  पंचांग के अनुसार, इस बार लक्ष्मी पूजन के लिए शाम को 1 घंटे 56 मिनट का विशेष समय मिल रहा है.  आइए जानते हैं पूजा का शुभ समय, अमावस्या तिथि और पूजा विधि. 

दिवाली 2026 लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, कार्तिक अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह 11 बजकर 27 मिनट से शुरू हो चुकी है.  इसका समापन 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर होगा.  दिल्ली में दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 54 मिनट से रात 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा.  इस तरह पूजा के लिए कुल 1 घंटा 56 मिनट का समय मिलेगा. 

- दिवाली की तारीख: 8 नवंबर 2026, रविवार
- अमावस्या तिथि प्रारंभ: 8 नवंबर, सुबह 11:27 बजे
- अमावस्या तिथि समाप्त: 9 नवंबर, दोपहर 12:31 बजे
- लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: शाम 5:54 से रात 7:50 बजे तक
- कुल अवधि: 1 घंटा 56 मिनट

दिवाली पर प्रदोष काल का महत्व
हिंदू धर्म में दिवाली पर प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजन करना विशेष फलदायी माना जाता है.  सूर्यास्त के बाद शुरू होने वाले इस समय में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है.  इसके साथ ही वृषभ लग्न को भी स्थिर लग्न माना गया है.  मान्यता है कि इस दौरान पूजा करने से घर में धन-धान्य और समृद्धि बनी रहती है. 

Advertisement

दिवाली पर कैसे करें लक्ष्मी पूजा?
शुभ मुहूर्त में पूजा के लिए सबसे पहले चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें.  इसके बाद दीपक जलाएं और रोली, अक्षत, फूल, फल, मिठाई अर्पित करें.  मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं और भगवान गणेश को मोदक या लड्डुओं का भोग लगाएं.  इसके बाद धूप-दीप दिखाकर लक्ष्मी-गणेश की आरती करें. 

लक्ष्मी पूजा के मंत्र
पूजा के दौरान मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करें. 

ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः. 

भगवान गणेश का मंत्र:

ॐ गं गणपतये नमः. 

अंत में परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करें. 

नोट: पूजा का बताया गया मुहूर्त दिल्ली के अनुसार है.  अन्य शहरों में स्थानीय पंचांग के मुताबिक समय में अंतर हो सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement