scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

एकमुश्‍त निवेश... जीवनभर मिलेगी मोटी पेंशन, LIC की गजब है ये स्‍कीम!

रिटायमेंट के लिए नियमित आय
  • 1/6

रिटायरमेंट के बाद हर महीने नियमित आय की आवश्‍यकता होती है. ऐसे में सही समय पर प्‍लानिंग करना बेहद जरूरी हो जाता है. बुढ़ापे में नियमित आय के लिए कई सरकारी योजनाएं भी चलाई जा रही हैं. इसी में से एक एलआईसी की ओर से भी चलाई जाती है, जिसका नाम LIC Smart Pension Plan है. 

क्‍या है ये स्‍कीम? 
  • 2/6

क्‍या है ये स्‍कीम? 
इस योजना में रिटायरमेंट में मिले एकमुश्त रकम को जमा करके जीवनभर पेंशन पाने का विकल्प मिलता है. यह एक इमिडिएट एन्‍युटी प्‍लान है यानी इसमें हर महीने प्रीमियम भरने की जरूरत नहीं होती, बल्कि एक बार में पूरी रकम जमा करनी होती है, जिसके तुरंत बाद चुने गए विकल्‍प पर मंथली, तिमाही, छमाही और सालाना पेंशन मिलती है.

जीवनभर मिलेगी पेंशन
  • 3/6

जीवनभर मिलेगी पेंशन
LIC के आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, 60 साल के व्यक्ति के लिए ₹10 लाख निवेश पर ऑप्‍शन A यानी जीवनभर की पेंशन का सालाना उदाहरण ₹85,000 दिया गया है. यानी कि अगर आप 10 लाख रुपये निवेश करते हैं तो सालाना आपको 85000 रुपये की पेंशन मिलेगी. 

Advertisement
कितनी मिलेगी मंथली पेंशन 
  • 4/6

कितनी मिलेगी मंथली पेंशन 
इसका मतलब है कि अगर आप महीने दर महीने पेंशन की रकम चाहते हैं तो आपको करीब ₹7,083 प्रति माह पेंशन मिलेगी. वहीं अगर आप 5 साल गारंटी (B1) का विकल्‍प चुनते हैं तो आपको सालाना ₹84,500 पेंशन मिलेगी यानी मंथली ₹7,042 मिलेगी. 

20 साल की गारंटी पर पेंशन
  • 5/6

अगर 10 साल गारंटी (B2) का विकल्‍प चुनते हैं तो आपको सालाना ₹83,200 और मंथली ₹6,933 पेंशन मिलेगी. 15 साल गारंटी (B3) विकल्‍प पर सालाना ₹81,400 और मंथली ₹6,783 की पेंशन मिलेगी. 20 साल गारंटी (B4) पर ₹79,200 सालाना और ₹6,600 की पेंशन मिलेगी. 

कौन ले सकता है ये पेंशन? 
  • 6/6

कौन ले सकता है ये पेंशन? 
इस योजना में न्यूनतम निवेश ₹1 लाख है. 18 साल का कोई भी व्‍यक्ति इस योजना में निवेश कर सकता है और पेंशन विकल्‍प के आधार पर अधिकतम उम्र अलग-अलग है. कोई भी भारतीय नागरिक इस योजना में निवेश कर सकता है. 

Advertisement
Advertisement