scorecardresearch
 

Chanakya Niti: शादीशुदा मर्द कभी किसी को ना बताएं ये 1 राज, वरना जिंदगी हो जाएगी बर्बाद!

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में बताए गए ये 7 राज हर शादीशुदा पुरुष के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं. जानें क्यों अपनी कमजोरी, योजना और अपमान को छुपाकर रखना रिश्तों और सम्मान दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है.

Advertisement
X
चाणक्य नीति (Photo: ITG)
चाणक्य नीति (Photo: ITG)

Chanakya Niti: चाणक्य नीति का सूत्र कहता है कि दुनिया उसी के आगे झुकती है जो अंदर से भले टूट रहा हो, लेकिन बाहर से मजबूत दिखता है. यानी आप अंदर से कमजोर हो सकते हैं, लेकिन दुनिया के सामने आपको लोहे की दीवार बनकर खड़ा रहना चाहिए. खासकर एक शादीशुदा पुरुष के लिए, उसकी सबसे बड़ी ताकत उसकी खामोशी में छिपी होती है. 

चाणक्य ने हजारों साल पहले ऐसी कड़वी सच्चाइयां बताई थीं, जिन्हें आज का इंसान भूल चुका है. लोग कहते हैं कि अपनों से क्या छुपाना? पत्नी तो अर्धांगिनी होती है, उससे कैसा पर्दा? लेकिन चाणक्य कहते हैं कि जिस पेड़ की जड़ें जमीन के बाहर दिखने लगती हैं, उसे उखड़ने में देर नहीं लगती. आज हम चाणक्य नीति के ऐसे 7 राज जानेंगे, जो हर शादीशुदा पुरुष को पता होने चाहिए.

शादीशुदा जिंदगी एक युद्ध का मैदान है

चाणक्य कहते हैं कि, 'गृहस्थ जीवन ही संसार की नींव है'. लेकिन यह नींव आसान नहीं होती है. एक शादीशुदा पुरुष की जिंदगी किसी युद्ध से कम नहीं होती है. उसे बाहर की दुनिया, ऑफिस की राजनीति और घर की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना पड़ता है. पत्नी, बच्चों और माता-पिता की अपेक्षाएं उसके कंधों पर होती हैं. ऐसे में सबसे जरूरी बात यह है कि वह अपनी कमजोरी किसी के सामने न रखे, क्योंकि जिस दिन लोगों को आपकी कमजोरी का पता चल जाता है, उसी दिन से आपका फायदा उठाया जाने लगता है.

Advertisement

तीन बातें हमेशा छुपाकर रखें

- अपना धन- ज्यादा पैसा दिखाओगे तो लोग लालची हो जाएंगे, कमजोरी दिखाओगे तो लोग दूर हो जाएंगे.
- अपनी हार- अपनी पुरानी असफलताएं बताने से लोग आपको उसी नजर से देखने लगते हैं.
- अपनी योजना- जब तक काम पूरा न हो जाए, अपने प्लान किसी को मत बताओ.

अपमान को भी पीना सीखो

चाणक्य कहते हैं कि अगर बाहर कहीं आपका अपमान हुआ है, तो उसे घर तक मत लाओ. पहली बार लोग सहानुभूति दिखाएंगे. लेकिन बार-बार वही बात बताने से आपकी इज्जत कम होने लगती है. 

पत्नी से भी सब कुछ शेयर न करें

चाणक्य कहते हैं कि स्त्री स्वभाव से सुरक्षा चाहती है. अगर आप हर डर और कमजोरी साझा करेंगे, तो आपकी रक्षक वाली छवि कमजोर पड़ जाएगी. 

खामोशी सबसे बड़ा हथियार है

'मौन सब काम सिद्ध करता है', जो व्यक्ति कम बोलता है और ज्यादा सोचता है, उसका प्रभाव ज्यादा होता है. आप जितनी ज्यादा जानकारी देंगे, लोग उतना ही आपको समझकर कंट्रोल कर पाएंगे. 

अपनी सीमाएं और कमजोरी छुपाकर रखें

चाणक्य के अनुसार, अगर लोगों को आपकी सहन करने की सीमा पता चल गई, तो वे बार-बार उसे पार करेंगे. अपनी बीमारी, कमजोरी और सहनशीलता का ढिंढोरा मत पीटिए. दुनिया कमजोर को सहारा कम, धक्का ज्यादा देती है.

Advertisement

पुरानी गलतियों को दफन रहने दें

हर इंसान गलतियां करता है, लेकिन उन्हें बार-बार बताना समझदारी नहीं है. लोग आपकी अच्छाइयों को भूल सकते हैं, लेकिन आपकी गलतियों को हमेशा याद रखते हैं. इसलिए पुरानी गलतियों को वहीं रहने दें, जहां वो हैं. 

अंतिम सीख

चाणक्य नीति सिखाती है कि दुनिया एक खेल है, और आपको समझदारी से खेलना है.

अपनी कमजोरी छुपाओ.
धन और योजना गुप्त रखो.
अपमान को सहना सीखो.
खामोश रहो, मजबूत बनो.

याद रखें कि, 'जितना गहरा राज, उतनी ऊंची शख्सियत.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement