शारदीय नवरात्र के बाद दश्मी तिथि को दशहरा के रूप में मनाया जाता है. इस दिन श्रीराम ने रावण का वध कर के अन्याय पर न्याय की, अधर्म पर धर्म की और अहंकार पर स्वाभिमान की विजय हासिल की थी.
इस बार दशहरा मंगलवार, 11 अक्टूबर को मनाया जाएगा. सूर्योदय से लेकर रात्रि 10 बजकर 29 मिनट तक है. रात्रि 8.00 बजे तक श्रवण नक्षत्र भी है. दशहरा भारत में प्रसिद्ध त्योहार है, जो के 9 दिन बाद 10वें दिन मनाया जाता है. दशहरा पर्व ‘विजयादशमी’ के नाम से भी जाना जाता है.
संस्कृत भाषा में का अर्थ है 10 बुराइयों को दूर करना. जबकि 'विजयादशमी' का अर्थ विजया (विजय) दशमी (10 दिन) है.इस दिन शस्त्र पूजा की जाती है. दशहरे को अहंकार, काम, क्रोध और बुराइयों को दूर कर शांति और अच्छे व्यवहार को अपनाने का संकल्प दिवस भी माना जाता है.
आइए जानते हैं दशहरा का शुभ मुहूर्त क्या हैः
दशहरा मुहूर्त: मंगलवार, 11 अक्टूबर 2016
विजय मुहूर्त : 11.59 से 12.23 तक.
शुभ कार्य हेतु यह समय उत्तम है. कुल समय 24 मिनट का है. इसमें विजय हेतु प्रस्थान करना शुभ होगा. यह समय अस्त्र-शस्त्र पूजन हेतु उत्तम है.
रावण दहन मुहूर्त :16.20 से 17.44 तक है. इस अवधि में रावण दहन करना शुभ रहेगा.