scorecardresearch
 

यूपी के विकास द्विवेदी को 8वीं बार सांप ने डसा, 500 Km दूर भी पहुंच गया 'दुश्मन'; अब पिता को आया खतरनाक सपना

Vikas Dwivedi Snake Story: परिजनों का दावा है कि सोमवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे एक बार फिर सांप ने विकास को काट लिया. जिस वक्त सांप ने काटा, उस समय विकास बालाजी महाराज की आरती में खड़ा था.

Advertisement
X
मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचा पीड़ित विकास द्विवेदी.
मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचा पीड़ित विकास द्विवेदी.

Vikas Dwivedi Snake Story: उत्तर प्रदेश का विकास द्विवेदी अपनी जान के दुश्मन बने सांप से छुटकारा पाने के लिए पिछले 11 दिनों से राजस्थान के दौसा जिले स्थित मेहंदीपुर बालाजी की शरण में है. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के रहने वाले विकास द्विवेदी अनहोनी घटनाओं से छुटकारा पाने के लिए बालाजी महाराज से प्रार्थना कर रहा है. लेकिन फिर भी सोमवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे विकास को एक बार फिर 8 वीं बार सांप ने फिर काट लिया. 

विकास और उसके परिजनों का कहना है कि बालाजी की कृपा से उसे कुछ नहीं हुआ. सांप काटने के बाद भी विकास पूरी तरह स्वस्थ है. हालांकि विकास और उसके परिजनों के मुताबिक सांप को किसी ने आते-जाते नहीं देखा. सात बार सांप के काटने से परेशान विकास 13 जुलाई को मेहंदीपुर बालाजी आया था. यहां उसने बालाजी से अर्जी लगाकर जिद्दी सांप से बचाने की प्रार्थना की. 

14 जुलाई को विकास ने बताया था कि सांप ने सपने में आकर कहा था कि वह उसे अगले शनिवार यानी 20 जुलाई को आठवीं बार काटेगा. लेकिन शनिवार को ऐसी कोई घटना नहीं हुई. इसे विकास और उसके परिजनों ने बालाजी महाराज की कृपा माना. लेकिन परिजनों का दावा है कि सोमवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे एक बार फिर सांप ने विकास को काट लिया. जिस वक्त सांप ने काटा, उस समय विकास बालाजी महाराज की आरती में खड़ा था.

Advertisement

आठवीं बार सांप काटने का विकास पर कुछ भी असर नहीं हुआ है. विकास की मामी रेणु देवी ने बताया, आरती खत्म होने के बाद विकास को लेकर वापस धर्मशाला आ रहे थे. तभी मेरी नजर विकास के पैरों पर पड़ी. बाएं पैर पर सांप के काटने के निशान दिखे, लेकिन विकास पूरी तरह से स्वस्थ नजर आया. 

यह भी पढ़ें: Fatehpur: 7 बार सांप काटने के दावे का क्या है सच? डॉक्टर्स की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

उन्होंने बताया कि इससे पहले जब भी सांप ने काटा, विकास के मुंह से झाग आने लगते थे. शरीर में बेचैनी होने लगती थी. लेकिन बालाजी महाराज की कृपा से इस बार सांप के काटने के बाद भी विकास पूरी तरह स्वस्थ है. इसलिए उसे अस्पताल लेकर नहीं गए.

इधर, सर्प दंश से पीड़ित विकास का दावा है कि जब भी सांप उसे काटने आता है, उससे करीब 4 से 5 घंटे पहले उसकी बाईं आंख फड़कने लगती है. विकास ने कहा कि सोमवार को कुछ ऐसा ही हुआ. सोमवार को करीब 10 बजे उसकी बाईं आंख फड़कने लगी थी. दोपहर करीब 2 बजे तक आंख फड़कती रही. इसके बारे में विकास ने परिवार के लोगों को भी बताया था. यह भी पढ़ें: यूपी के फतेहपुर में विकास दुबे के पीछे पड़ा खतरनाक सांप, अब तक 7 बार डस चुका

Advertisement

विकास का कहना है कि सांप के बारे में अब इतनी चर्चा हो चुकी है कि वे सबको बता-बताकर थक चुके हैं. अब अच्छा बुरा जो भी करेंगे, बालाजी महाराज ही करेंगे.

विकास के पिता सुरेंद्र द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे मुझे सपना आया. मुझे दिखा कि मेरे बेटे को सांप ने काट लिया है. सांप के काटने से बेटे की मौत हो गई है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement