scorecardresearch
 

राजस्थान में कल से पंचायत चुनाव का आगाज, पहले चरण में 16 जिला परिषदों के लिए वोटिंग

राजस्थान में पंचायत चुनाव का पहला चरण 22 अक्टूबर को आयोजित होगा. इस चुनाव में 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों के लिए 85 लाख 7 हजार 306 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इस बार चुनावी मैदान में कुल 6,926 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

Advertisement
X
राजस्थान पंचायत चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान होगा. (File Photo)
राजस्थान पंचायत चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान होगा. (File Photo)

राजस्थान में गांव की सरकार के लिए पंचायत चुनाव का आगाज हो चुका है. पहले चरण में 22 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों के लिए मतदान होगा. इस चरण में 85 लाख 7 हजार 306 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों का चुनाव करेंगे.

कुल 6,926 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. मतदान को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. सभी 16 जिलों से पोलिंग पार्टी रवाना हो चुकी है. ग्रामीण क्षेत्र में मतदान के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहेगा. हर वोटर 4 वोट डालेगा.

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में हर मतदाता को दो पदों के लिए वोट डालना होगा. इसके लिए मतदान केंद्र पर दो ईवीएम की व्यवस्था की जाएगी. मतदाता पहली ईवीएम से जिला परिषद सदस्य और दूसरी ईवीएम से पंचायत समिति सदस्य के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

पहले चरण के मतदान के लिए कुल 9,886 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा. मतदाता वोटर आईडी कार्ड के अलावा राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मान्यता प्राप्त दूसरे दस्तावेजों के आधार पर भी मतदान कर सकेंगे. इसके लिए मतदाता का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है.

Advertisement

कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला

पंचायती राज चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच माना जा रहा है. हालांकि, आदिवासी क्षेत्रों में भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) और कई इलाकों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी मुकाबले को रोचक बना सकते हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय मुद्दों, विकास कार्यों, पेयजल, सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी मतदाताओं का रुख अहम रहने वाला है.

16 जिला परिषदों के 293 वार्डों में 1,693 उम्मीदवार

पहले चरण में अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, जोधपुर, कोटा, नागौर, पाली, फलोदी, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर जिला परिषदों में चुनाव होगा.

1693 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है

इन 16 जिला परिषदों के कुल 293 वार्डों में 1,693 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. वहीं, 104 पंचायत समितियों के 1,788 वार्डों में 5,283 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

पहले चरण में 85 लाख 7 हजार 306 मतदाता मतदान के जरिए अपने प्रतिनिधियों का चयन करेंगे. अब सभी की नजरें मतदान प्रतिशत और ग्रामीण मतदाताओं के रुझान पर रहेंगी. मतदान के बाद चुनाव परिणामों से प्रदेश के ग्रामीण राजनीतिक समीकरणों और प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रदर्शन की तस्वीर साफ होगी.

वोटर के हाथ पर कब-कब लगेगी स्याही

Advertisement

वोटर के हाथ पर जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य की वोटिंग के दौरान उल्टे हाथ में अंगूठे के पास वाली उंगली पर स्याही लगाई जाएगी. सरपंच और वार्ड पंच के लिए वोटिंग करने पर सीधे हाथ में अंगूठे के पास वाली उंगली पर स्याही लगाई जाएगी. जिसे आसानी से वोटिंग का पता चल सके. 

वोटिंग के लिए मान्य दस्तावेज

वोटिंग करने के लिए मतदाताओं को अपने साथ पहचान पत्र रखना होगा. इसके लिए कई तरह के दस्तावेज मान्य किए गए हैं.

  • मतदाता आधार कार्ड का उपयोग कर सकते हैं.
  • विकसित भारत गारंटी, रोजगार और आजीविका मिशन या मनरेगा जॉब कार्ड भी मान्य है.
  • बैंक या डाकघर की पासबुक से भी वोट डाला जा सकता है.
  • ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट भी पहचान के रूप में चलेंगे.
  • फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज और पैन कार्ड दिखाए जा सकते हैं.
  • श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड का उपयोग किया जा सकता है.
  • केंद्र, राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी फोटो युक्त सेवा पहचान कार्ड मान्य हैं.
  • सांसद और विधायकों को जारी सरकारी पहचान पत्र भी स्वीकार किए जाएंगे.
  • भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र की मदद से भी वोट डाले जा सकेंगे.

85 लाख 7 हजार 306 वोटर

पहले चरण के मतदान के दौरान 85 लाख 7306 वोटर अपने मत का इस्तेमाल करेंगे. इसमें 43.86 लाख पुरुष हैं. जबकि 41. 20 लाख महिलाएं हैं. निर्वाचन आयोग की तरफ से वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया है.

Advertisement

हर वोटर डालेगा 4 वोट

हर वाटर 4 वोट डालेगा दो वोट जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए होंगे. जबकि दो वोट सरपंच और वार्ड पंच के लिए डाले जाएंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement