scorecardresearch
 

Jeep के शोरूम में पहली मुलाकात... यहीं से शुरू हुई मानवेंद्र सिंह जसोल और नीरजा सिंह चारण की Love Story

जोधपुर के एक जीप शोरूम में हुई मुलाकात से शुरू हुई मानवेंद्र सिंह जसोल और नीरजा सिंह चारण की कहानी अब राजस्थान में बड़ी चर्चा बन गई है. पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह का नाम नीरजा के साथ जुड़ने से परिवार में विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों के बाद चर्चाएं तेज हुईं. उनकी 90 वर्षीय मां शीतल कंवर ने इस रिश्ते का विरोध किया, जबकि बेटे हमीर सिंह ने भी नोटिस जारी कर असहमति जताई है. यह मामला अब राजनीति और समाज दोनों में बहस का विषय बन गया है.

Advertisement
X
जीप शोरूम में मानवेंद्र सिंह जसोल और नीरजा सिंह चारण की पहली मुलाकात हुई. Photo ITG
जीप शोरूम में मानवेंद्र सिंह जसोल और नीरजा सिंह चारण की पहली मुलाकात हुई. Photo ITG

जोधपुर के एक जीप शोरूम से शुरू हुई एक मुलाकात आज राजस्थान की राजनीति और समाज में बड़ी चर्चा का विषय बन गई है. पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल और नीरजा सिंह चारण के बीच नजदीकियों की खबरों ने सियासी गलियारों से लेकर सामाजिक दायरों तक हलचल पैदा कर दी है. सर्विसिंग के दौरान हुई पहली मुलाकात से शुरू हुई यह कहानी अब विवाद का रूप ले चुकी है, जिसमें परिवार, परंपरा और निजी फैसलों को लेकर बहस तेज हो गई है.

मामला पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह जसोल के बेटे और पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल से जुड़ा हुआ है. 60 वर्ष की उम्र में उनका नाम नीरजा सिंह चारण के साथ जोड़े जाने के बाद उनके निजी जीवन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इस पूरे घटनाक्रम ने परिवार और परंपराओं को आमने-सामने ला खड़ा किया है.

कौन हैं नीरजा सिंह चारण?
करीब 37 वर्ष की नीरजा चारण राजस्थान के पाली जिले के खीनामड़ी गांव की रहने वाली बताई जाती हैं. वह जोधपुर में एक लग्जरी कार यानी जीप के शोरूम में जनरल मैनेजर के रूप में काम कर चुकी हैं. बताया जाता है कि मानवेंद्र सिंह और नीरजा की पहली मुलाकात कार की सर्विसिंग के दौरान हुई थी. शुरुआत में दोनों के बीच सिर्फ पेशेवर परिचय था, लेकिन समय के साथ यह जान-पहचान दोस्ती में बदल गई. यह भी चर्चा है कि पत्नी चित्रा सिंह के निधन के बाद जब मानवेंद्र सिंह कठिन मानसिक और भावनात्मक दौर से गुजर रहे थे, तब नीरजा उनके करीब आईं और उनका सहारा बनीं.

Advertisement

सोशल मीडिया से बढ़ीं चर्चाएं
हालांकि इस रिश्ते को लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आई कुछ तस्वीरों ने चर्चाओं को और तेज कर दिया है. जोधपुर के एक होटल में हुई एक पार्टी की तस्वीरों में मानवेंद्र और नीरजा एक-दूसरे के गले में माला पहने दिखाई दे रहे हैं. वहीं केक पर 'हैप्पी बर्थडे नीरजा' लिखा हुआ नजर आया. इसके अलावा नीरजा की एक सहेली द्वारा इंस्टाग्राम पर 'हैप्पी 3 मंथ गाइस' लिखकर साझा की गई स्टोरी ने शादी की अटकलों को और हवा दे दी.

मां ने घर में प्रवेश से रोका
इस पूरे मामले में सबसे भावुक मोड़ तब आया जब मानवेंद्र सिंह की 90 वर्षीय मां शीतल कंवर ने इस रिश्ते का खुलकर विरोध किया. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ी दिखाई देती हैं और पुलिस के साथ पहुंचे बेटे मानवेंद्र को अंदर आने से रोक देती हैं. परिवार की परंपराओं की संरक्षक मानी जाने वाली शीतल कंवर ने साफ शब्दों में कहा कि वह इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करेंगी.

परिवार की ओर से नोटिस
मानवेंद्र सिंह के बेटे हमीर सिंह की ओर से भी एक नोटिस जारी किया गया है. इस नोटिस में पिता को नाम लेकर संबोधित करते हुए परिवार ने उनके किसी भी 'बाहरी महिला' के साथ संबंध को स्वीकार करने से इंकार कर दिया है. इसमें मानवेंद्र की मां, भाई और बेटी की असहमति भी शामिल बताई गई है.

Advertisement

फिलहाल मानवेंद्र सिंह सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्रिय नजर आ रहे हैं और उन्होंने इस पूरे मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है. हालांकि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा यह विवाद अब राजस्थान की राजनीति और समाज दोनों में व्यापक चर्चा का विषय बन गया है.

---- समाप्त ----
इनपुट- कीर्ति राजोरा
Live TV

Advertisement
Advertisement