scorecardresearch
 

'मैं कभी कसम नहीं खाता', ANM के सवाल पर बोले CM अशोक गहलोत, Video

महिला एएनएम ने सीएम अशोक गहलोत से कहा कि आपने मेरे सिर पर हाथ रखकर कसम भी खाई थी, लेकिन अभी तक आपने अपना वादा पूरा नहीं किया. जवाब में सीएम ने कहा कि मैंने कोई कसम नहीं खाई, मैं कभी कसम नहीं खाता.

Advertisement
X
सीएम गहलोत के सामने हाथ जोड़कर खड़ी हुई एएनएम कमला.
सीएम गहलोत के सामने हाथ जोड़कर खड़ी हुई एएनएम कमला.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बाड़मेर दौरे के दौरान अजीब वाक्या हुआ. बाड़मेर के सर्किट हाउस पहुंचे सीएम गहलोत से महिला एएनएम ने कहा कि आपने मेरे सिर पर हाथ रखकर कसम खाई थी, लेकिन आपने अपना वादा अभी तक पूरा नहीं किया.

महिला एएनएम के जवाब में सीएम गहलोत ने कहा, ''मैंने कोई कसम नहीं खाई, कसम मैं कभी खाता भी नहीं हूं.'' इस दौरान बायतु विधायक और हरीश चौधरी और अन्य नेता एएनएम को बैठने का इशारा करते रहे. मगर, एएनएम चुप नहीं हुई और अपनी बात कहती रही. 

दरअसल, बाड़मेर में सभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बाड़मेर के सर्किट हाउस पहुंचे थे. यहां मुख्यमंत्री महिलाओं से संवाद कर रहे थे. इस दौरान एएनएम कमला चौधरी ने माइक हाथ में लिया और सीएम अशोक गहलोत से कहा कि आपने महिलाओं के लिए बहुत अच्छा काम किया है, बेरोजगारों के लिए भी काम किया है. 

मैंने कोई कसम नहीं खाई, मैं कभी कसम नहीं खाता; सीएम गहलोत

एएनएम कमला ने आगे कहा कि हम 10 साल से बेरोजगार घूम रहे हैं. एएनएम ने साल 2013 की एएनएम और जीएनएम की भर्ती को भी पूरा करने की मांग रखी. इस बात पर सीएम ने कहा कि मैंने कब वादा किया? 

Advertisement

तो एएनएम बोली कि जब आप चौहटन विधायक के बेटे की शादी में आए थे और उसके बाद बाड़मेर के मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन में आए थे, तब आपने मेरे सिर पर हाथ रखकर कसम भी खाई थी, लेकिन अभी तक आपने अपना वादा पूरा नहीं किया.'' 

एएनएम कमला के चुप होते ही पहले ही सीएम ने कहा ''मैंने कोई कसम नहीं खाई, मैं कभी कसम नहीं खाता.''

देखें वीडियो...

हरीश चौधरी ने नीचे बैठने का किया इशारा

यह सब देखते हुए बायतु विधायक हरीश चौधरी ने महिला एएनएम को बैठने का इशारा भी किया, लेकिन वह नहीं रुकी और अपनी बात कहती रही. 

यह लोग भी थे सीएम के साथ मौजूद

महिला संवाद के दौरान सीएम अशोक गहलोत के साथ कैबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी, पंजाब प्रभारी एवं बायतु विधायक हरीश चौधरी, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, पचपदरा विधायक मदन प्रजापत चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल सुमित कई महिलाएं उपस्थित थीं.

Advertisement
Advertisement