राजस्थान के बाड़मेर जिले में भारत-पाक सीमा से सटे मलाना गांव में प्रशासन ने 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. बॉर्डर से करीब 2 किमी दूर स्थित मस्जिद को बुलडोजर से ध्वस्त किए जाने के बाद ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं.
बाड़मेर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पति तेजाराम की हत्या कर दी. इंस्टाग्राम से शुरू हुआ रिश्ता इस खौफनाक वारदात में बदल गया. पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया. हत्या के बाद शव को पानी के टांकी में फेंक दिया गया था, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी.
राजस्थान के बाड़मेर में घर के बाहर सो रहे पति, पत्नी और बेटे को करैत सांप ने काटा. हादसे में पति-पत्नी की मौत, बेटा जोधपुर एम्स में भर्ती. जानिए डॉक्टरों ने इसे क्यों बताया साइलेंट किलर...
राजस्थान के बालोतरा में गढ्ढे में डूबने से 3 मासूम बच्चों की मौत हो गई. घर के पास टायर से खेलते -खेलते तीनों मासूम सीवरेज के गड्ढे में गिर गए थे. यह घटनाक्रम बालोतरा के पचपदरा इलाके के मंदपुरा गांव का है. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. रेस्क्यू के बाद तीनों के शव बरामद किए गए. बच्चों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
बाड़मेर के शिव क्षेत्र में 55 दिनों से धरने पर बैठे मजदूर जैसाराम की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई. घटना के बाद विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. परिजन और ग्रामीण एक करोड़ रुपये मुआवजा तथा मृतक की पत्नी और भाई को नौकरी देने की मांग को लेकर धरने पर डटे हुए हैं.
बाड़मेर के गिरल गांव में चल रहे खनन विवाद को लेकर कलेक्ट्रेट कूच के दौरान बड़ा बवाल हुआ. शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया, जिससे पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया. ग्रामीण रोजगार और जमीन विवाद को लेकर पिछले कई दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा है.
बाड़मेर में मंगलवार को कलेक्ट्रेट कूच के दौरान बड़ा हंगामा हो गया. शिव विधानसभा क्षेत्र के गिरल गांव में पिछले 40 दिनों से चल रहे धरना प्रदर्शन के समर्थन में विधायक रविंद्रसिंह भाटी सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे थे. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों और विधायक को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई.
Barmer Water Crisis Rajasthan: पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर के देरासर गांव में 45+ डिग्री गर्मी और 1 महीने से नहर बंद होने के कारण पानी की भारी किल्लत. प्यास से 10 से अधिक गायों की मौत. प्रशासन ने शुरू की टैंकर सप्लाई...
राजस्थान के बालोतरा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. बाबा रामदेवरा के दर्शन करने जा रहे गुजरात के एक ही परिवार के सदस्य भीषण हादसे का शिकार हो गए.
राजस्थान के बाड़मेर में HRRL की क्रूड डिस्टलेशन यूनिट के पास हुई दुर्घटना की जांच केंद्र की जांच एजेंसियां कर रही हैं. NIA की टीम और खुफिया विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर जांच कर रहे हैं. रिफाइनरी में सुरक्षा के लिए CISF के करीब 100 जवान तैनात हैं. स्पार्क अरेस्टर जैसे फायर सेफ्टी उपकरणों की भी जांच की जा रही है.
भारत समेत कई देशों की तेल रिफाइनरियों में हालिया आग की घटनाओं ने चिंता बढ़ाई है. शुरुआती जांच इन्हें तकनीकी खराबी से जोड़ती है, लेकिन वैश्विक तनाव के बीच लगातार घटनाओं ने पैटर्न की आशंका को भी जन्म दिया है.
संभल के एसपी आईपीएस केके बिश्नोई अपनी शादी में गोरखपुर के 'पांडेय जी' की रेंज रोवर (UP53FA0009) से दुल्हन लेने पहुंचे, जिसने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं. बाड़मेर से जोधपुर तक निकली बारात में घोड़ी के बाद लग्जरी कार की एंट्री चर्चा में रही. केके बिश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा की यह शादी शाही रस्मों, डांस और वायरल वीडियो के चलते ट्रेंड में है.
Woman Kills Husband With Lover's Help: प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी (सरकारी टीचर) को गिरफ्तार कर लिया है.
राजस्थान के बाड़मेर से चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक किसान के खेत से अचानक क्रूड ऑयल निकलने लगा. काउखेड़ा गांव में स्थित ऑयल फील्ड के पास यह घटना पिछले करीब 40 घंटों से जारी है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है. किसान न सिर्फ अपनी जमीन बर्बाद होने के डर से परेशान हैं, बल्कि उन्हें अपनी और परिवार की सुरक्षा की भी चिंता सता रही है.
राजस्थान के बाड़मेर जिले के काउखेड़ा गांव में एक किसान के खेत से अचानक क्रूड ऑयल निकलने लगा. लोगों को जब पता चला तो गांव में हड़कंप मच गया. पिछले करीब 40 घंटों से जारी इस रिसाव ने ग्रामीणों और किसानों में डर का माहौल पैदा कर दिया.प्रभावित खेत के मालिक हरजीराम का कहना है कि लगातार तेल निकलने से जमीन बंजर होने का खतरा बढ़ गया है.
राजस्थान के बाड़मेर में 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने आए एक छात्र को कुछ बदमाशों ने स्कूल से अगवा कर लिया. इसके बाद बदमाशों ने बेरहमी से उसकी पिटाई की और फिर उसे सड़क किनारे फेंक दिया. अब इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है. पढ़ें इस वारदात की पूरी कहानी.
Barmer Bus Accident Nimbdi Mata Temple: बाड़मेर के निंबड़ी में सवारियों से भरी बस टायर फटने के कारण माता के मंदिर में जा घुसी. हादसे में ड्राइवर समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस ने जेसीबी की मदद से फंसे हुए ड्राइवर को बाहर निकाला.
साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के पांच दिन बाद भी रहस्य बरकरार है. परेऊ गांव में समाधि पूजन के दौरान संतों ने निष्पक्ष जांच की मांग की. पिता वीरम नाथ भावुक होकर रो पड़े और इसे बड़ा षड्यंत्र बताया. मोबाइल पासवर्ड और सोशल मीडिया आरोपों को उन्होंने खारिज किया.
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, साध्वी प्रेम बाईसा अपने आध्यात्मिक कार्यों के लिए जानी जाती थीं और उनका आश्रम क्षेत्र में आस्था का बड़ा केंद्र था. उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने और फिर मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश दोनों देखने को मिले.
साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का मामला सुर्खियों में बना हुआ है. मौत के बाद तमाम सवालों को लेकर पिता वीरम नाथ से आजतक ने बात की. उन्होंने कहा कि साध्वी के गले में खराश के बाद इंजेक्शन लगाया गया था. यह भी बताया कि साध्वी के अंतिम शब्द क्या थे. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, पोस्टमार्टम और अग्नि परीक्षा को लेकर किए गए सभी सवालों के जवाब वीरम नाथ ने दिए हैं.
बाड़मेर की जिला कलेक्टर टीना डाबी गणतंत्र दिवस के दौरान ध्वजारोहण से जुड़े एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। ध्वजारोहरण के बाद वह उल्टी दिशा में खड़ी होकर सलामी लेने लगी. तभी उनकी सुरक्षा में तैनात जवान ने इशारा किया. इसके तुरंत बाद वह सही दिशा में खड़ी हो गई. इसके बाद उन्होंने आजतक से इस वीडियो पर अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि आखिर ऐसी गलती कैसे हो गई थी.