scorecardresearch
 

ऑनलाइन सट्टे की लत ने बनाया चोर, पत्नी ने अपने ही घर से चुराए 13 लाख रुपये

राजस्थान के भीलवाड़ा में 13 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है. घर की मालकिन शिप्रा जैन ने ऑनलाइन सट्टे की लत के चलते खुद ही चोरी की साजिश रची थी. उसने पति की अलमारी से धीरे-धीरे रुपये निकालकर सट्टे में गंवा दिए और बाद में घर में चोरी का नाटक कर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी. मनोवैज्ञानिक पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.

Advertisement
X
भीलवाड़ा से आया हैरान करने वाला मामला. (File Photo: ITG)
भीलवाड़ा से आया हैरान करने वाला मामला. (File Photo: ITG)

राजस्थान के भीलवाड़ा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां पुलिस ने चोरी के एक ऐसे मामले का खुलासा किया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया. दरअसल शहर के भीमगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने जब एक सूने मकान में 13 लाख रुपए की चोरी का पर्दाफाश किया तो चोर और कोई नहीं बल्कि घर की मालकिन शिप्रा जैन निकली. जिसके बाद पुलिस ने अपने ही घर में चोरी के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी शिप्रा जैन को ऑनलाइन सट्टे लगाने की लत लग गई थी. इसी लत के चलते उसने अपने ही घर में चोरी का नाटक रच दिया. यहां भीमगंज थाना क्षेत्र के तिलक नगर में रहने वाले संदीप कुमार जैन ने 23 जून को पुलिस में एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. जिसमें उन्होंने कहा का था कि 22 जून की रात को लगभग 8 बजे वह अपनी पत्नी शिप्रा जैन के साथ बाजार गए थे और घर पर कोई नहीं था.  वहीं जब वह रात को 9:30 बजे लौटे तो मकान के अंदर का मेन गेट खुला हुआ मिला.

प्लॉट बेचकर पति ने रखे थे रुपये
साथ ही कमरे में पलंग का बॉक्स खुला था और उसमें रखा नीले कलर का बैग गायब था. गायब हुए बैग में 13 लाख रुपये थे. प्रार्थी संदीप जैन ने पुलिस को यह भी बताया कि वह प्रॉपर्टी का काम करता है. यह रुपए उसे किसी पार्टी को देने थे. ऐसे में पैसा उसने एक प्लॉट बेचकर घर पर रख दिया था. पुलिस ने जब मामला दर्ज कर गहन अनुसंधान किया और प्रार्थी की पत्नी शिप्रा जैन से गहनता के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो इस चोरी की वारदात का खुलासा हो गया.

Advertisement

पुलिस पूछताछ में शिप्रा ने पूरा राज उगल दिया. उसने पुलिस को बताया कि वह ऑनलाइन सट्टा खेलती है. ऐसे में उसे रुपए की जरूरत पड़ी तो उसने पति की अलमारी में रखी नगदी धीरे-धीरे सट्टे में लगा दी और वह लाखों रुपए हार गई. इसके बाद उसने घर में चोरी होने का नाटक रचा और अपने पति के साथ मिलकर मामला दर्ज भी कराया. फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और अग्रिम कार्रवाई जारी है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement