विशेष में आज बात करेंगे दिल्ली एनसीआर में हुई बारिश की.. मॉनसून अभी अभी आया है... और पहले ही टेस्ट में एनसीआर फेल हो गया... ये बात सही है कि बारिश ज्यादा हुई है.. लेकिन बारिश ने सिस्टम को पूरी तरह से एक्सपोज कर दिया.. जगह जगह पानी भरा, जाम लगा, गाड़ियां फंसी, पेड़ गिरे.. मिट्टी धंसी... ये सब तो हुआ.. लेकिन शाम होते होते खबर आई कि दिल्ली और गाजियाबाद में दो बच्चों की मौत भी हो गई.